गुरुवार, 10 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. शेयर बाजार
  3. समाचार
  4. Sensex rises nearly 274 points on rise in Reliance and HDFC shares
Written By
Last Updated : सोमवार, 16 मई 2022 (11:08 IST)

रिलायंस और एचडीएफसी के शेयरों में बढ़ोतरी से सेंसेक्स करीब 274 अंक चढ़ा, निफ्टी भी 15,873 पर

Reliance
मुंबई। अमेरिकी बाजारों में तेजी और रिलायंस इंडस्ट्रीज तथा एचडीएफसी जैसे शेयरों में बढ़ोतरी के चलते सेंसेक्स सोमवार को शुरुआती कारोबार में लगभग 274 अंक चढ़ गया। इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 273.74 अंक बढ़कर 53,067.36 पर था। व्यापक एनएसई निफ्टी 91.1 अंक बढ़कर 15,873.25 पर पहुंच गया।
 
सेंसेक्स में टाटा स्टील, टाइटन, मारुति, बजाज फाइनेंस, महिंद्रा एंड महिंद्रा, लार्सन एंड टुब्रो, एसबीआई, इंडसइंड बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी बढ़त दर्ज करने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे। इसके विपरीत अल्ट्राटेक सीमेंट, डॉ. रेड्डीज, नेस्ले और हिंदुस्तान यूनिलिवर में गिरावट हुई। अन्य एशियाई बाजारों में हांगकांग, सोल और शंघाई में मामूली गिरावट हुए जबकि टोकियो में तेजी थी। इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.57 फीसदी की गिरावट के साथ 109.80 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।
 
पिछले कारोबारी सत्र में शुक्रवार को बीएसई सेंसेक्स 136.69 अंक या 0.26 फीसदी की गिरावट के साथ 52,793.62 पर बंद हुआ, एनएसई निफ्टी 25.85 अंक या 0.16 प्रतिशत की गिरावट के साथ 15,782.15 पर बंद हुआ था। शेयर बाजार के अस्थायी आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने शुक्रवार को 3,780.08 करोड़ रुपए के शेयर बेचे।
ये भी पढ़ें
चार धाम यात्रा में अब तक 39 श्रद्धालुओं की मौत, डीजी हेल्थ ने बताई वजह