Hanuman Chalisa
✕

बाजार में बहार, सेंसेक्स 727 अंक उछला, पहली बार मार्केट कैप 4000 अरब डॉलर के पार

Updated: बुधवार, 29 नवंबर 2023 (17:06 IST)
Share bazaar News: एचडीएफसी (HDFC) बैंक जैसे दिग्गज शेयरों में खरीदारी के साथ विदेशी कोषों की आवक जारी रहने से बुधवार को प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) ने 727 अंकों की छलांग लगाई जबकि निफ्टी 20,000 अंक के ऊपर बंद हुआ। बुधवार का दिन भारतीय इक्विटी के लिए इस लिहाज से भी खास रहा कि बीएसई (BSE) पर सूचीबद्ध सभी कंपनियों का संयुक्त बाजार पूंजीकरण पहली बार 4,000 अरब अमेरिकी डॉलर के स्तर पर पहुंच गया।
 
बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स 727.71 अंक यानी 1.10 प्रतिशत चढ़कर 66,901.91 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 772.08 अंक तक उछलकर 66,946.28 अंक पर पहुंच गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का सूचकांक निफ्टी भी 206.90 अंक यानी 1.04 प्रतिशत चढ़कर 20,096.60 अंक पर बंद हुआ।
 
सेंसेक्स की कंपनियों में ऐक्सिस बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, विप्रो, टाटा मोटर्स, एचडीएफसी बैंक, टेक महिंद्रा, आईसीआईसीआई बैंक, जेएसडब्ल्यू स्टील, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, इंफोसिस, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और भारती एयरटेल में उल्लेखनीय बढ़त दर्ज की गई। दूसरी ओर नेस्ले, टाइटन, बजाज फिनसर्व और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयरों में गिरावट रही।
 
अन्य एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का शंघाई कंपोजिट, जापान का निक्की और हांगकांग का हैंगसेंग गिरावट के साथ बंद हुए। यूरोपीय बाजार बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी बाजार मंगलवार को मामूली बढ़त के साथ बंद हुए थे।
 
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को 783.82 करोड़ रुपए मूल्य के शेयरों की शुद्ध खरीदारी की थी। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.54 प्रतिशत चढ़कर 82.12 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। मंगलवार को सेंसेक्स 204.16 अंक चढ़कर 66,174.20 पर बंद हुआ था जबकि निफ्टी 95 अंक बढ़कर 19,889.70 अंक पर रहा था।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

गुजरात सरकार की बड़ी पहल : पोरबंदर में स्थापित होगा M-BRIC, सीवीड प्रोसेसिंग, स्टार्टअप्स और अनुसंधान को मिलेगी गति

Indore Traffic Alert : 11 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज मैच के लिए कई रास्ते बंद, घर से निकलने से पहले देखें रूट और पार्किंग की पूरी जानकारी

किचन से लेकर खेतों तक मचेगी तबाही! 1950 के बाद आ रहा 'सुपर अल नीनो' लाएगा रिकॉर्डतोड़ गर्मी और सूखा, क्या है बड़ा अलर्ट?

सभी देखें

दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर भीषण जाम, सरहौल बॉर्डर पर गाड़ियों की लंबी कतारें; CJP आंदोलन को लेकर बढ़ी चौकसी

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

इंदौर में RE-2 रोड के लिए फिर हुई रिमूवल कार्रवाई, 130 बाधक मकानों पर निगम की कार्रवाई

लखनऊ में बाढ़ प्रभावितों तक नावों से पहुंच रहा खाना-राशन, 1,900 फूड पैकेट बांटे; ड्रोन से होगा छिड़काव

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

अगला लेख