सम्बंधित जानकारी
- Adani टोटल गैस लिमिटेड 8-10 वर्षों में 20,000 करोड़ का करेगी निवेश, बढ़ाएगी सीएनजी स्टेशन
- अडाणी टोटल गैस व अडाणी ट्रांसमिशन एमएससीआई इंडिया सूचकांक से होंगे बाहर, शेयरों में आई गिरावट
- अडाणी समूह की ज्यादातर कंपनियों के शेयर नुकसान में
- अडाणी समूह की ज्यादातर कंपनियों के शेयर घाटे में, अडाणी एंटरप्राइजेज 10 प्रतिशत गिरा
- सेंसेक्स 48 अंक टूटा, लगातार दूसरे दिन गिरावट
अडाणी समूह की कंपनियों के शेयरों में उछाल, 20 फीसदी बढ़ा Adani Total
नई दिल्ली। अडाणी समूह की कंपनियों के शेयरों में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में उछाल आया। अडाणी टोटल गैस के शेयर करीब 20 प्रतिशत चढ़े। समूह की सभी 10 सूचीबद्ध कंपनियों ने शुरुआती कारोबार में तेज बढ़त के साथ कारोबार किया।
बीएसई पर अडाणी टोटल गैस के शेयर में 19.61 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। वहीं अडाणी एनर्जी सॉल्यूशंस के शेयर में 13 प्रतिशत, अडाणी पावर के शेयर में 8.46 प्रतिशत, अडाणी ग्रीन एनर्जी के शेयर में 7.84 प्रतिशत, अडाणी एंटरप्राइजेज के शेयर में 7 प्रतिशत, अडाणी विल्मर के शेयर में 6.86 प्रतिशत और एनडीटीवी के शेयर में 6.42 प्रतिशत का उछाल आया।
अडाणी पोर्ट्स के शेयर में 3.71 प्रतिशत, अंबुजा सीमेंट्स में 3.66 प्रतिशत और एसीसी में 2.86 प्रतिशत की तेजी आई। (भाषा)
Edited by : Nrapendra Gupta
