Dhanteras
✕

सेंसेक्स में 152 अंक की रिकॉर्ड तेजी, hdfc व bharti airtel में तेजी से चढ़ा बाजार

Updated: मंगलवार, 10 अगस्त 2021 (18:40 IST)
प्रमुख बिंदु
मुंबई। बंबई शेयर बाजार (बीएसई) सेंसेक्स मंगलवार को 152 अंक की बढ़त के साथ रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ। वैश्विक स्तर पर सकारात्मक रुख के बीच सूचकांक में मजबूत हिस्सेदारी रखने वाले एचडीएफसी, भारती एयरटेल और इन्फोसिस में तेजी के साथ बाजार में मजबूती आई। 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 151.81 अंक यानी 0.28 प्रतिशत की बढ़त के साथ रिकॉर्ड 54,554.66 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 21.85 अंक यानी 0.13 प्रतिशत की तेजी के साथ 16,280.10 अंक पर बंद हुआ।

ALSO READ: Corona Vaccine Certificates पर क्यों है लगाई गई है PM Modi की तस्वीर, सरकार ने संसद में बताया कारण
 
सेंसेक्स के शेयरों में करीब 4 प्रतिशत की तेजी के साथ भारती एयरटेल सर्वाधिक लाभ वाला शेयर रहा। इसके अलावा टेक महिंद्रा, एचडीएफसी, कोटक बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा और एचसीएल टेक में प्रमुख रूप से तेजी रही। दूसरी तरफ गिरावट वाले शेयरों में टाटा स्टील, एनटीपीसी, आईटीसी और पॉवर ग्रिड शामिल हैं। रिलायंस सिक्योरिटीज के रणनीति प्रमुख विनोद मोदी के अनुसार घरेलू शेयर बाजारों में मंगलवार को जोरदार उतार-चढ़ाव रहा। एनएसई निफ्टी रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने के बाद तेजी से नीचे आया। मुख्य रूप से धातु, सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और रियल्टी शेयरों में बिकवाली दबाव से इसमें गिरावट आई।

ALSO READ: खाकी को सलाम: दतिया में थाना प्रभारी ने जान जोखिम में डालकर बच्चे को बचाया
 
उन्होंने कहा कि हालांकि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों को छोड़कर अन्य वित्तीय शेयरों से बाजार को समर्थन मिला और बड़ी गिरावट पर लगाम लगा। बाजार में अधिक उतार-चढ़ाव को देखते हुए निवेशकों ने आईटी कंपनियों जैसे शेयरों को तरजीह दी। एलकेपी सिक्योरिटीज के शोध प्रमुख एस. रंगनाथन ने कहा कि धातु कंपनियों के शेयरों के साथ कई महीनों की तेजी के बाद छोटी कंपनियों (स्मॉल कैप इंडेक्स) के शेयरों की बिकवाली से बाजार नीचे आया।
 
उन्होंने कहा कि मझोली कंपनियों के सूचकांक (मिड कैप इंडेक्स) और सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में भी निवेशकों ने मुनाफावसूली की। सूचकांक जिस स्तर पर बंद हुआ, वह वास्तव में बाजार में धारणा को प्रतिबिंबित नहीं करता। धारणा काफी कमजोर थी। जियोजीत फानेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर के अनुसार वैश्विक बाजारों में बिकवाली दबाव से घरेलू बाजार में शुरुआती बढ़त कायम नहीं रही और उतार-चढ़ाव आया।

ALSO READ: बीजेपी-कांग्रेस सहित 8 दलों पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाया जुर्माना, जानिए क्यों
 
उन्होंने कहा कि फेडरल रिजर्व के बॉण्ड खरीद कार्यक्रम के पहले वापस लेने की आशंका और अमेरिका के सीपीआई (उपभोक्ता मूल्य सूचकांक) आधारित मुद्रास्फीति का आंकड़ा इस सप्ताह जारी होने से पहले वैश्विक बाजार पर असर पड़ा। एशिया के अन्य बाजारों में शंघाई, हांगकांग और टोकियो लाभ में रहे जबकि सियोल नुकसान में रहा। यूरोप के प्रमुख बाजारों में मध्याह्न कारोबार में तेजी का रुख रहा। इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.03 प्रतिशत मजबूत होकर 69.75 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपए की विनिमय दर 17 पैसे लुढ़ककर 74.43 पर बंद हुई।(भाषा)

Show comments

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

राजा भैया के बेटे शिवराज प्रताप सिंह का कमाल, 3 बार जेलीफिश ने मारा डंक, फिर भी 7 घंटे में पूरी की आयरनमैन रेस

दिसंबर में कार-बाइक खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, साल के अंत में मिल सकते हैं हजारों रुपए के फायदे, जानें कैसे उठाएं लाभ

ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप की चेतावनी- हमले के लिए पूरी तरह तैयार, कतर के जरिए आया नया प्रस्ताव

343Km की रेंज और 155Km/h की टॉप स्पीड, लॉन्च हुई धांसू इलेक्ट्रिक बाइक

सभी देखें

यूपी के लाखों कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! योगी सरकार ने बढ़ाया 3% डीए, जानें Arrears का पूरा गणित

संत बोले, CM योगी के कारण सुरक्षित हैं हिंदू धर्म और संस्कृति

वनटांगियों संग दीपावली की खुशियां साझा करेंगे मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ

रामपथ पर साकार हुई रामायण, ढोल-नगाड़ों की थाप पर झूमी अयोध्या

फरीदाबाद में पार्किंग और कुत्ते को टहलाने के विवाद में टेक महिंद्रा के एशिया हेड की गोली मारकर हत्या

अगला लेख