Hanuman Chalisa
✕

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 400 अंक चढ़ा, 60,972 के पार

Updated: बुधवार, 12 जनवरी 2022 (12:55 IST)
मुंबई। बीएसई सेंसेक्स अच्छी तिमाही आय की उम्मीदों पर सवार होकर बुधवार को शुरुआती कारोबार में करीब 400 अंक चढ़कर 60,972 के स्तर के पार पहुंच गया। इस दौरान 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 397.48 अंक या 0.66 प्रतिशत बढ़कर 61,014.37 पर था। इसी तरह एनएसई निफ्टी 96.50 अंक या 0.53 प्रतिशत की बढ़त के साथ 18,152.25 पर कारोबार कर रहा था।

ALSO READ: बाजार ने रचा इतिहास, सेंसेक्स हुआ 60 हजारी, टाटा स्टील व रिलायंस के शेयरों में रही मजबूत लिवाली
 
सेंसेक्स में अल्ट्राटेक सीमेंट, आरआईएल, इंडसइंड बैंक, भारती एयरटेल, कोटक बैंक और टाटा स्टील बढ़त दर्ज करने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे। दूसरी ओर टीसीएस, डॉ. रेड्डीज, टाइटन, मारुति और विप्रो लाल निशान में आ गए। पिछले सत्र में 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 221.26 अंक यानी 0.37 प्रतिशत चढ़कर 60,616.89 अंक पर बंद हुआ था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 52.45 अंक यानी 0.29 प्रतिशत मजबूत होकर 18,055.75 अंक पर बंद हुआ था।
जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेस के मुख्य निवेश रणनीतिकार वीके विजयकुमार ने कहा कि आईटी क्षेत्र की 3 बड़ी कंपनियों के अच्छे परिणामों से बाजार में जुझारूपन आने की उम्मीद है। शेयर बाजार के अस्थायी आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को सकल आधार पर 111.91 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

इजरायल में नेतन्याहू या आइसेनकोट, 10 नवंबर को होगा फैसला, आखिर किसकी होगी ताजपोशी?

वंदे भारत स्लीपर में लगे हैं 16 कोच, एकसाथ 823 यात्री कर सकते हैं यात्रा

योगी और वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत स्लीपर समेत 3 ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी

भारत क्या है और कैसे आगे जाएगा? शताब्दी वर्ष में RSS का चिंतन

अगला लेख