बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. शेयर बाजार
  3. समाचार
  4. Sensex down 123.03 points on weak trend in Asian markets
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 24 मार्च 2023 (11:50 IST)

एशियाई बाजारों में कमजोर रुझानों से सेंसेक्स 123.03 अंक टूटा, निफ्टी में भी रही 61.1 अंक की गिरावट

एशियाई बाजारों में कमजोर रुझानों से सेंसेक्स 123.03 अंक टूटा, निफ्टी में भी रही 61.1 अंक की गिरावट - Sensex down 123.03 points on weak trend in Asian markets
मुंबई। एशियाई बाजारों में कमजोर रुख और विदेशी पूंजी की निकासी के चलते शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट आई। रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों के टूटने से दबाव और बढ़ गया। इस दौरान बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 123.03 अंक टूटकर 57,802.25 अंक पर आ गया, वहीं निफ्टी भी 61.1 अंक के नुकसान के साथ 17,015.80 अंक पर कारोबार कर रहा था।
 
सेंसेक्स में बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस, महिंद्रा एंड महिंद्रा, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाइटन, एशियन पेंट्स, नेस्ले और टाटा स्टील के शेयर सबसे ज्यादा नुकसान में थे। दूसरी ओर इंफोसिस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेस, विप्रो, कोटक महिंद्रा बैंक, इंडसइंड बैंक, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और लार्सन एंड टूब्रो लाभ में कारोबार कर रहे थे।
 
एशियाई बाजारों में सियोल, जापान, शंघाई और हांगकांग के बाजार नुकसान में थे। अमेरिकी बाजार गुरुवार को लाभ के साथ बंद हुए। पिछले कारोबारी सत्र में गुरुवार को 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 289.31 अंक यानी 0.50 प्रतिशत की गिरावट के साथ 57,925.28 अंक पर बंद हुआ था, वहीं 50 शेयरों पर आधारित नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 75 अंक यानी 0.44 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,076.90 अंक पर बंद हुआ था।
 
इस बीच वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.20 प्रतिशत की गिरावट के साथ 75.76 डॉलर प्रति बैरल पर था। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने गुरुवार को शुद्ध रूप से 995.01 करोड़ रुपए के शेयर बेचे।
 
डॉलर के मुकाबले रुपया 4 पैसे फिसला: घरेलू शेयर बाजार में गिरावट और विदेशी बाजारों में अमेरिकी डॉलर की मजबूती के बीच रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले 4 पैसे फिसलकर 82.24 रुपए के स्तर पर आ गया। कारोबारियों ने कहा कि अमेरिकी डॉलर की मजबूती और घरेलू शेयर बाजार में गिरावट का रुपए पर दबाव पड़ा।
 
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 12 पैसे की गिरावट के साथ 82.32 पर खुला। हालांकि घरेलू मुद्रा ने नुकसान की कुछ हद तक भरपाई की और पिछले बंद भाव के मुकाबले 4 पैसे की गिरावट को दर्शाते हुए 82.24 पर आ गया।
 
रुपया गुरुवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82.20 पर बंद हुआ था। इस बीच 6 प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.06 प्रतिशत की बढ़त के साथ 102.63 पर आ गया। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.16 प्रतिशत गिरकर 75.79 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था। शेयर बाजार के अस्थायी आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने गुरुवार को 995 करोड़ रुपए के शेयर बेचे।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
ये भी पढ़ें
अजय बंगा दिल्ली में कोरोनावायरस से संक्रमित, क्वारंटाइन में गए