Hanuman Chalisa
✕

शेयर बाजार ने रचा नया इतिहास, Sensex हुआ 60 हजार अंक के पार

Updated: शुक्रवार, 24 सितम्बर 2021 (17:19 IST)
मुंबई। कर्ज के बोझ से दबी चीन की रियल्टी क्षेत्र की दूसरी बड़ी कंपनी एवरग्रैनेड पर जल्द ही नियामक की कार्रवाई होने की अटकलों से विदेशी बाजारों में आई गिरावट के बावजूद स्थानीय स्तर पर एशियन पेंट, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एचसीएल टेक, एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, मारुति और इंफोसिस में मजबूत लिवाली के दम पर आज 60 हजार अंक को पार कर शेयर बाजार ने नया इतिहास रच दिया। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सर्वकालिक 60,333 अंक के उच्चतम स्तर पर पहुंचने के बाद बिकवाली के बावजूद 163.11 अंक चढ़कर अब तक के रिकॉर्ड 60,048.47 अंक पर रहा। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 30.25 अंक की मामूली बढ़त लेकर 17853.20 अंक पर रहा।

ALSO READ: बड़ी खबर, शेयर बाजार ने रचा इतिहास, 31 साल में 60 हजार पार हुआ सेंसेक्स
 
दिगग्ज कंपनियों के विपरीत छोटी और मझौली कंपनियों में हुई अधिक बिकवाली ने शेयर बाजार की रफ्तार को धीमा कर दिया। इस दौरान बीएसई की मिडकैप 294.86 अंक लुढ़ककर 25,194.84 अंक पर और स्मॉलकैप 85.58 अंक उतरकर 28,023.34 अंक पर रहा। बीएसई में कुल 3422 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 1329 तेजी में और 1940 गिरावट पर रहे जबकि 153 के भाव स्थिर रहे। इसी तरह एनएसई में 20 कंपनियां बढ़त पर रहे जबकि 30 के भाव गिर गए।

ALSO READ: केंद्र जातिगत जनगणना कराने के पक्ष में नहीं, सरकार ने दिया स्पष्टीकरण
 
बीएसई के 7 समूह में तेजी रही जबकि शेष 12 के भाव उतर गए। इस दौरान दूरसंचार समूह मे सबसे अधिक 2.77 प्रतिशत की तेजी रही। साथ ही रियल्टी 1.69, टेक 1.08, आईटी 0.85, सीडीजीएस 0.44, ऑटो 0.39 और वित्त समूह के शेयर 0.11 प्रतिशत चढ़े, वहीं धातु 2.31, हेल्थकेयर 1.40, बेसिक मैटेरियल 1.10, एफएमसीजी 1.06, यूटिलिटीज 1.01 और पॉवर 1.01 प्रतिशत गिरे। इनके अलावा अन्य समूह के शेयर भी 0.79 प्रतिशत तक कमजोर रहे।
 
चीन की दूसरी सबसे बड़ी और सबसे ज्यादा कर्ज से लदी रियल एस्टेट कंपनी एवरग्रैनेड पर जल्द ही रेगुलेटरी कार्रवाई का आशंका है। आने वाले दिनों में यह किसी भी समय दिवालिया हो सकती है। इससे हताश निवेशकों की बिकवाली से विदेशी बाजार में गिरावट रही। इस दौरान ब्रिटेन का एफटीएसई 0.38 प्रतिशत, जर्मनी का डैक्स 0.88, हांगकांग का हैंगसैंग 1.30 और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.80 प्रतिशत लुढ़के। हालांकि जापान का निक्केई 2.06 प्रतिशत की तेजी में रहा।

ALSO READ: पीएम मोदी ने कमला हैरिस को दिया यह स्पेशल गिफ्ट, राष्‍ट्रपति बाइडन को क्या देंगे तोहफा...
 
सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में ही 273.4 अंक की तेजी लेकर 60 हजार अंक के पार 60,158.76 अंक पर खुला और जबरदस्त लिवाली के दम पर 60,333 अंक के सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। हालांकि दोपहर बाद शुरू हुई बिकवाली के दबाव में यह 59,946.55 अंक के निचले स्तर पर भी रहा। अंत में पिछले दिवस के 59,885.36 अंक के मुकाबले 0.27 बढ़कर 60,048.47 अंक के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। निफ्टी 74.5 अंक बढ़कर 17,897.45 अंक पर खुला। सत्र के दौरान 17,947.65 अंक के उच्चतम और 17,819.40 अंक के न्यूनतम स्तर पर भी रहा। अंत में पिछले सत्र के 17,822.95 अंक की तुलना में 0.17 प्रतिशत मजबूत होकर 17,853.20 अंक पर रहा।
 
बीएसई में 13 कपनियों में तेजी और 17 में गिरावट रही। इस दौरान मुनाफा कमाने वाली कंपनियों में एशियन पेंट 3.72 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 2.74, एचसीएल टेक 2.24, एचडीएफसी बैंक 1.98, भारती एयरटेल 1.79, मारुति 1.59 और इंफोसिस 1.25 प्रतिशत शामिल रहीं। इनके अलावा शेष अन्य कंपनियों के शेयर भी 0.74 प्रतिशत तक चढ़े, वहीं, गिरावट पर रहने वाली कंपनियों में टाटा स्टील 3.60, एसबीआई 2.00, एक्सिस बैंक 1.74, आईटीसी 1.67, हिंदुस्तान यूनीलीवर 1.44, एनटीपीसी 1.39, ओएनजीसी 1.31, बजाज फाइनेंस 1.30, अल्ट्रा सिमको 1.19 और पॉवर ग्रिड 1.12 प्रतिशत शामिल रहीं। इनके अलावा अन्य कंपनियों के शेयर भी 0.57 प्रतिशत तक गिरे।(वार्ता)

Show comments

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

सभी देखें

LIVE: चक्रवात अकवान की लैंडफॉल प्रक्रिया जारी, ओडिशा और आंध्र में अलर्ट

योगी सरकार की अभ्युदय योजना से युवाओं को मिली नई उड़ान, NEET-JEE समेत प्रतियोगी परीक्षाओं में 138 अभ्यर्थियों का चयन

ओडिशा तट पर चक्रवात अकवान का लैंडफॉल, 3 लाख लोग शिफ्ट और 69 ट्रेनें रद्द

ओडिशा तट पर चक्रवात अकवान, उत्तर भारत में कोहरे का अलर्ट; पढ़ें आज की प्रमुख खबरें

पाकिस्तान से बातचीत पर राहुल गांधी ने साफ किया रुख, अमेरिका-ईरान तनाव को लेकर मोदी सरकार पर निशाना

अगला लेख