1. समाचार
  2. शेयर बाजार
  3. समाचार
  4. sensex crossed 79000 mark first time, nifty 24000

पहली बार सेंसेक्स 79,000 पार, निफ्टी भी 24 हजारी

share market
mumbai share market news : घरेलू बाजारों में आई तेजी की बदौलत सेंसेक्स गुरुवार को पहली बार 79,000 अंक पार पहुंच गया। निफ्टी ने भी 24,000 अंक का आंकड़ा छुआ।
 
बीएसई का 30 शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में गिरावट के बाद 512.68 अंक उछलकर 79,186.93 अंक के अपने नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। निफ्टी भी 146.45 अंक चढ़कर 24,015.25 अंक के अपने नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया।
 
सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से अल्ट्राटेक सीमेंट, जेएसडब्ल्यू स्टील, इंफोसिस, टेक महिंद्रा, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों को सबसे ज्यादा फायदा हुआ। एनटीपीसी, जेएसडब्ल्यू स्टील, कोटक महिंद्रा बैंक, पॉवर ग्रिड आदि शेयर भी हरे निशान में रहे।
 
एचडीएफसी बैंक, टाटा स्टील, लार्सन एंड टुब्रो, मारुति, अदाणी पोर्ट्स, टाइटन, आईटीसी, बजाज फाइनेंस और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों को नुकसान हुआ।
एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, हांगकांग का हैंगसेंग और चीन का शंघाई कम्पोजिट नुकसान में रहे। अमेरिकी बाजार बुधवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे।
 
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.20 प्रतिशत की गिरावट के साथ 85.08 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।
Edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
राष्ट्रपति का अभिभाषण: सरकार दंड की जगह न्याय को प्राथमिकता दे रही, CAA के तहत नागरिकता मिलना प्रारंभ