suvichar
✕

तीन दिनों से जारी गिरावट का सिलसिला थमा, सेंसेक्स में रही 478 व निफ्टी में 140 अंकों की बढ़त

Updated: बुधवार, 12 अक्टूबर 2022 (17:21 IST)
मुंबई। स्थानीय शेयर बाजार में पिछले 3 कारोबारी सत्र से जारी गिरावट का सिलसिला बुधवार को थम गया और बीएसई सेंसेक्स 478.59 अंक चढ़कर बंद हुआ। यूरोपीय बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच बैंकिंग, ऊर्जा और सूचना प्रौद्योगिकी कंपनियों के शेयर में लिवाली से बाजार में तेजी आई। निफ्टी भी 140.05 अंक यानी 0.82 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 17,100 अंक का स्तर पार करते हुए 17,123.60 अंक पर बंद हुआ।
 
30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 478.59 अंक यानी 0.84 प्रतिशत चढ़कर 57,625.91 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 540.32 अंक तक चढ़ गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 140.05 अंक यानी 0.82 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 17,100 अंक का स्तर पार करते हुए 17,123.60 अंक पर बंद हुआ।
 
सेंसेक्स के 30 शेयरों में से पॉवर ग्रिड, ऐक्सिस बैंक, एनटीपीसी, इंडसइंड बैंक, लार्सन एंड टुब्रो और अल्ट्राटेक सीमेंट प्रमुख रूप से लाभ में रहे। दूसरी तरफ एशियन पेंट्स, डॉ रेड्डीज, भारती एयरटेल, टाइटन और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर नीचे आए।
 
एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और चीन का शंघाई कंपोजिट लाभ में रहा जबकि जापान का निक्की और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में बंद हुआ। यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरुआती कारोबार में मजबूती का रुख था। अमेरिकी शेयर बाजार मंगलवार को मिले-जुले रुख के साथ बंद हुआ।
 
इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.39 प्रतिशत चढ़कर 94.64 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों ने मंगलवार को बड़े पैमाने पर बिकवाली की। उन्होंने 4,612.67 करोड़ रुपए के शेयर बेचे।
 
Edited by: Ravindra Gupta(भाषा)

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

बदल गया मौसम का मिजाज! रविवार को दिल्ली-यूपी समेत 22 राज्यों में बारिश के आसार

दिल्ली वालों को राहत! CJP प्रदर्शन के चलते बंद 45 मेट्रो स्टेशन खुले, कनॉट प्लेस भी रविवार को खुलेगा

देवबंद में दर्दनाक सड़क हादसा, कुशावली के चार श्रद्धालुओं की मौत, 12 घायल

CJP प्रदर्शन पर इंटरनेशनल हलचल! प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर UN ने जताई चिंता

CEC ज्ञानेश के इस्तीफे तक जारी रहेगा आंदोलन, शिंदे का ऐलान, रविवार को फिर CJP का जंतर-मंतर कूच

अगला लेख