Hanuman Chalisa

बाजार में लगातार तीसरे दिन तेजी, सेंसेक्स 60,600 अंक के पार

मंगलवार, 11 जनवरी 2022 (17:41 IST)
मुंबई। घरेलू शेयर बाजारों में मंगलवार को लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में तेजी रही और बीएसई सेंसेक्स 221 अंक मजबूत होकर फिर 60,500 के स्तर को पार कर गया। मुख्य रूप से आईटी और वित्तीय शेयरों में लिवाली से बाजार को समर्थन मिला।
 
शुरुआती उतार-चढ़ाव के बाद 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स में कारोबार के दौरान तेजी रही और एक समय यह दिन के उच्चस्तर 60,689.25 अंक तक चला गया था। अंत में यह 221.26 अंक यानी 0.37 प्रतिशत चढ़कर 60,616.89 अंक पर बंद हुआ।
 
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 52.45 अंक यानी 0.29 प्रतिशत मजबूत होकर 18,055.75 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स के शेयरों में एचसीएल टेक, एचडीएफसी, टेक महिंद्रा, टीसीएस, रिलायंस इंडस्ट्रीज, सन फार्मा और एसबीआई 4.3 प्रतिशत तक लाभ में रहे। दूसरी तरफ नुकसान वाले शेयरों में टाटा स्टील, बजाज फाइनेंस, आईटीसी, एशियन पेंट्स और कोटक बैंक शामिल हैं।
 
जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य निवेश रणनीतिकार वीके विजयकुमार ने कहा कि वित्तीय खासकर प्रमुख बैंकों, आईटी, धातु, दूरसंचार और तेल एवं गैस कंपनियों के वित्तीय नतीजे बेहतर रहने की उम्मीद है। इससे बाजार को गति मिली।
 
एशिया के अन्य बाजारों में भारी बिकवाली का रुख रहा। चीन में ओमीक्रोन के बढ़ते मामलों के कारण शेयर बाजारों में बिकवाली हुई। शेयर बाजारों के अस्थायी आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशक सोमवार को पूंजी बाजार में शुद्ध रूप से बिकवाल रहे और उन्होंने 124.23 करोड़ रुपए मूल्य के शेयर बेचे।

Show comments

CJP protest Photos : CJP के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की 10 तस्वीरें, देखें पूरे दिन क्या हुआ

152 पेपर लीक और 7.5 करोड़ छात्रों का मुद्दा, राहुल गांधी ने मोदी सरकार को घेरा, बोले- मुद्दे उठाने वाले छात्र पीटे जाते हैं

क्या सस्ता है Motorola Edge 70 Max, 5000 रुपए की छूट, 7100mAh बैटरी, Snapdragon 8 Gen 5 और AI फीचर्स के साथ भारत में लॉन्च

Dimple Yadav : CJP के प्रदर्शन में पुलिस की लाठीचार्ज पर भड़कीं डिंपल यादव, बताया काला दिवस, प्रदर्शनकारियों को पिलाया पानी

Priyanka Gandhi : पेपर लीक विरोध प्रदर्शन पर बवाल, संसद मार्च के दौरान दिल्ली में झड़पें, प्रियंका गांधी का बड़ा बयान

सभी देखें

LIVE: जंतर मंतर पर CJP का प्रदर्शन, दूसरे दिन भी नहीं चली संसद

NDA बैठक में PM मोदी का बड़ा संदेश: NEET पेपर लीक पर सख्त एक्शन, FTA में किसानों को नुकसान नहीं होगा

सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे कांग्रेस सांसद विवेक तन्खा, सांसदी छोड़ने की दी चेतावनी, जंतर-मंतर लाठीचार्ज का भी विरोध

यूपी में जीरो पॉवर्टी अभियान के पात्र परिवारों का बने अंत्योदय कार्ड : CM योगी

CJP का दावा- अभिजीत दिपके, गीतांजलि, शबाना आजमी और प्रकाश राज वाले ट्रक पर पुलिस ने किया हमला

अगला लेख