बुधवार, 9 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. शेयर बाजार
  3. समाचार
  4. Latest prices of Mumbai Stock Market, 10 November 2023
Written By
Last Updated :मुंबई , शुक्रवार, 10 नवंबर 2023 (12:13 IST)

वैश्विक बाजारों के कमजोर रुख से घरेलू बाजारों में शुरुआती कारोबार में गिरावट

Mumbai Stock Exchange
Share bazaar News: वैश्विक बाजारों (Domestic markets) के कमजोर रुख और विदेशी कोषों की सतत निकासी के बीच शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में घरेलू बाजारों में गिरावट आई। बीएसई (BSE) का 30 शेयर वाला सेंसेक्स (Sensex) 251.25 अंक गिरकर 64,580.95 अंक पर आ गया। निफ्टी (Nifty) 65.85 अंक फिसलकर 19,329.45 पर रहा।
 
सेंसेक्स की कंपनियों में टाइटन, महिंद्रा एंड महिंद्रा, इंडसइंड बैंक, एशियन पेंट्स, टाटा स्टील, मारुति, टाटा मोटर्स और नेस्ले के शेयर नुकसान में रहे, वहीं बजाज फाइनेंस, पॉवर ग्रिड, टेक महिंद्रा और एनटीपीसी के शेयर लाभ में रहे। अन्य एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे।
 
अमेरिकी बाजार गुरुवार को नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.34 प्रतिशत की बढ़त के साथ 80.28 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने गुरुवार को 1,712.33 करोड़ रुपए के शेयर बेचे।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
ये भी पढ़ें
UP: बदायूं में ग्राम प्रधान की सोते समय धारदार हथियार से हत्या