सम्बंधित जानकारी
- Microsoft की सेवाओं में समस्या से NSE व BSE अप्रभावित
- Share bazaar News: शुरुआती कारोबार में ऑलटाइम हाई के बाद Sensex और Nifty में रही गिरावट
- घरेलू बाजारों में लगातार तीसरे सत्र में तेजी, NIFTY ऑलटाइम हाई
- सेंसेक्स और निफ्टी ऑलटाइम हाई, IT शेयरों में भारी खरीदारी
- Share bazaar: उतार-चढ़ावभरे कारोबार में Sensex 27 अंक टूटा, Nifty में भी रही मामूली गिरावट
शेयर बाजार में रिकॉर्डतोड़ तेजी का सिलसिला थमा, Sensex 739 और Nifty 270 अंक फिसला
Share bazaar News: वैश्विक बाजारों (global markets) में कमजोर रुख और घरेलू स्तर पर 4 दिनों की रिकॉर्ड तेजी के बाद मुनाफावसूली का जोर रहने से शुक्रवार को मानक सूचकांक बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 739 अंक नीचे आ गया और निफ्टी (Nifty) भी नुकसान में रहा। कारोबारियों ने कहा कि दिग्गज कंपनी रिलायंस (Reliance) इंडस्ट्रीज के शेयरों में आई गिरावट ने भी बाजार को नीचे लाने का काम किया।
मुनाफावसूली के दबाव में बाजार टूटा : बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स 738.81 अंक यानी 0.91 प्रतिशत टूटकर 81,000 अंक से नीचे 80,604.65 पर बंद हुआ। हालांकि शुरुआती कारोबार में यह 81,587.76 के अपने नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था लेकिन मुनाफावसूली के दबाव में यह टूट गया।
सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट : कारोबार के दौरान एक समय सेंसेक्स 844.36 अंक गिरकर 80,499.10 पर आ गया था। सेंसेक्स ने गुरुवार को पहली बार 81,000 अंक का आंकड़ा छुआ था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का सूचकांक निफ्टी 269.95 अंक यानी 1.09 प्रतिशत गिरकर 24,530.90 पर बंद हुआ। यह शुरुआती दौर में 24,854.80 के अपने नए रिकॉर्ड शिखर पर पहुंच गया था लेकिन बाद में यह कमजोर पड़ गया। कारोबार के दौरान एक समय यह 292.7 अंक गिरकर 24,508.15 पर आ गया था।
टाटा स्टील में 5 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई : सेंसेक्स के समूह में शामिल कंपनियों में से टाटा स्टील में 5 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई जबकि जेएसडब्ल्यू स्टील का शेयर भी लगभग 5 प्रतिशत टूट गया। टाटा मोटर्स, एनटीपीसी, अल्ट्राटेक सीमेंट, टेक महिंद्रा, बजाज फाइनेंस, पॉवर ग्रिड, महिंद्रा एंड महिंद्रा और रिलायंस इंडस्ट्रीज अन्य प्रमुख पिछड़े हुए शेयर रहे। दूसरी तरफ दिग्गज सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी इन्फोसिस के सकारात्मक नतीजों से इसके शेयरों में करीब 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई। आईटीसी, एशियन पेंट्स और एचसीएल टेक्नोलॉजीज के शेयर भी बढ़त के साथ बंद हुए।
एशिया और अमेरिकी बाजारों में : एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की और हांगकांग का हैंगसेंग गिरावट पर रहे जबकि चीन का शंघाई कंपोजिट बढ़त के साथ बंद हुआ। यूरोपीय बाजार गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। गुरुवार को अमेरिकी बाजारों में गिरावट का रुख रहा था। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.07 प्रतिशत गिरकर 85.05 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने गुरुवार को 5,483.63 करोड़ रुपए मूल्य के शेयरों की शुद्ध खरीदारी की थी। सेंसेक्स गुरुवार को 626.91 अंक उछलकर 81,343.46 के नए उच्च स्तर और निफ्टी 187.85 अंक चढ़कर 24,800.85 के सर्वकालिक उच्च स्तर पर बंद हुआ था।(भाषा)
Edited by: Ravindra Gupta
