1. समाचार
  2. शेयर बाजार
  3. समाचार
  4. Latest Mumbai Stock Exchange Prices for August 1, 2024

Share market all time high : सेंसेक्स पहली बार 82,000 पार, निफ्टी भी 25 हजारी

घरेलू शेयर बाजारों में गुरुवार को शुरुआती कारोबार में तेजी आई

Mumbai Stock Exchange
Share bazaar News: घरेलू शेयर बाजारों में गुरुवार को शुरुआती कारोबार में तेजी आई और बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 388 अंक उछलकर पहली बार 82,000 अंक के स्तर को जबकि निफ्टी (Nifty) 108 अंक की बढ़त के साथ रिकॉर्ड 25,000 अंक के स्तर के पार पहुंच गया।
 
सेंसेक्स सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंचा : बीएसई का 30 शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 388.15 अंक या 0.47 प्रतिशत बढ़कर 82,129.49 अंक के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। एनएसई का निफ्टी पहली बार 25,000 के रिकॉर्ड स्तर के पार पहुंचा। वह 127.15 अंक या 0.50 प्रतिशत बढ़कर 25,078.30 अंक पर पहुंच गया।

 
इन शेयरों में रहा लाभ व नुकसान : सेंसेक्स में सूचीबद्ध कंपनियों में से मारुति के शेयर में 2.93 प्रतिशत की तेजी आई। अदाणी पोर्ट्स, पॉवर ग्रिड, जेएसडब्ल्यू स्टील और टाटा स्टील, एचडीएफसी बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज और आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में भी तेजी आई। दूसरी ओर एमएंडएम, सन फार्मा, आईटीसी, इंफोसिस और टीसीएस के शेयरों में गिरावट आई।

 
एशियाई और अमेरिकी बाजारों में : एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट, हांगकांग का हैंगसेंग और जापान का निक्की नुकसान में रहे जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी फाएद में रहा। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 2.26 प्रतिशत की बढ़त के साथ 80.41 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में बुधवार को बिकवाल रहे और शुद्ध रूप से 3,462.36 करोड़ रुपए की कीमत के शेयर बेचे।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
5 स्टार होटल में सांभर में मिला मरा कॉकरोच, रसोई 48 घंटे के लिए सील