1. समाचार
  2. शेयर बाजार
  3. समाचार
  4. BSE, NSE eye on Adani Power again

अडाणी पॉवर पर फिर BSE और NSE की नजर

BSE & NSE
नई दिल्ली। शेयर बाजार बीएसई और एनएसई ने कहा कि अडाणी पॉवर को गुरुवार, 23 मार्च से अल्पकालिक अतिरिक्त निगरानी कदम (एएसएम) के दायरे में रखा जाएगा। शेयर बाजारों के परिपत्रों में यह जानकारी दी गई। इससे पहले एनएसई और बीएसई ने अडाणी समूह की 2 कंपनियों- अडाणी ग्रीन एनर्जी और एनडीटीवी के शेयरों को सोमवार से दीर्घकालिक अतिरिक्त निगरानी कदम (एएसएम) ढांचा के पहले चरण से बाहर रखने का निर्णय लिया था।
 
दोनों शेयर बाजारों ने अडाणी पॉवर के साथ अडाणी एंटरप्राइजेज और अडाणी विल्मर को 8 मार्च को अल्पकालिक एएसएम के तहत रखा था, हालांकि 17 मार्च को तीनों को निगरानी के दायरे से बाहर कर दिया गया था। बुधवार को अडाणी समूह की 10 सूचीबद्ध कंपनियों में से 8 लाभ के साथ बंद हुए थे।
 
Edited by: Ravindra Gupta
अगला लेख
140 दिन बाद देश में कोरोना के 1300 से ज्यादा नए मामले, एक्टिव मरीजों की संख्‍या भी बढ़ी