1. मनोरंजन
  2. पर्यटन
  3. सागर किनारे
  4. Rakshabandhan tour and travels

राखी का पर्व मना सकते हैं इन खूबसूरत जगहों पर

Rakshabandhan 2022
रक्षाबंधन की छुट्टियां आप मैनेज करके कहीं अच्छी जगह जाकर भी रक्षा बंधन बना सकते हैं, क्योंकि इस बार लगातार छुट्टियां आ रही है। 11 अगस्त 2022 को रक्षांबधन है। यदि आप 12 तारीख यानी शुक्रवार को छुट्टी ले लेते हैं तो आप 4 से 5 दिनों के लिए कहीं घूमने जा सकते हैं, क्योंकि 15 अगस्त तक फिर छुट्टियां हैं। यदि आप प्लान कर रहे हैं तो हमारी बताई जगहों पर जाएंगे तो रक्षांबधन यादगार बन जाएगा।
 
1. दर्शनीय स्थल : यदि आप रक्षाबंधन को पारंपरिक और धार्मिक माहौल के बीच बनाना चाहते हैं तो आपको दो में से किसी एक जगह पर जाना चाहिए। पहली है वृंदावन और दूसरी है अयोध्या।
 
2. प्राकृतिक स्थल : यदि आप रक्षा बंधन के त्योहार के सात प्रकृति का आनंद लेने चाहते हैं तो आपको दो जगहों में से किसी एक जगह पर जाना चाहिए। या तो आप किसी समुद्र के किनारे चले जाएं जैसे पुडुचेरी, द्वारिका या केरल के किसी समुद्री तट पर। दूसरा किसी पहाड़ी क्षे में जाएं। जैसे शिमला, मनाली, मसूरी, रानीखेत, कसौल आदि।
 
3. रॉयल या पुरातात्विक स्थल : यदि आप किसी राजा-रजवाड़े या हेरिटेज वाले स्थान पर जाना चाहते हैं तो राजस्थान में जयपुर, उदयपुर, अजमेर, पुष्कर, जोधपुर जा सकते हैं और मध्यप्रदेश में मांडू एवं ओरछा जा सकते हैं।
अगला लेख
'दिल्ली क्राइम' सीजन 2 का ट्रेलर रिलीज, कच्छा बनियान गिरोह को पकड़ने निकलीं डीसीपी वर्तिका