1. समाचार
  2. रूस-यूक्रेन वॉर
  3. न्यूज़ : रूस-यूक्रेन वॉर
  4. Russia Ukraine war Updates : ban on results
Written By
Last Updated: शुक्रवार, 11 मार्च 2022 (09:32 IST)

रूस की यूरोप को धमकी, प्रतिबंधों के परिणाम भुगतने होंगे

मॉस्को। रूसी संघ के उप विदेश मंत्री अलेक्जेंडर पंकिन ने कहा है कि यूक्रेन में सैन्य अभियान को लेकर रूस पर लगाए गए प्रतिबंधों के परिणाम यूरोप को भुगतने होंगे।
 
समाचार पत्र इजवेस्टिया को दिए अपने साक्षात्कार में उन्होंने कहा कि आप हम पर लगाए गए प्रतिबंधों के प्रभाव अभी से देख सकते हैं, जो पश्चिमी यूरोप पर भी पड़ने वाला है। ये हम पर निर्भरशील हैं।
 
पंकिन ने कहा कि हालांकि ये इसलिए नहीं प्रभावित होंगे कि हम ऊर्जा की आपूर्ति को एक हथियार के रूप में इस्तेमाल करते हैं बल्कि इसलिए क्योंकि हम अपने समझौतों और उनमें वर्णित अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी पूरा करते हैं।

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक : संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की शुक्रवार को एक बैठक होगी, जिसमें रूस के उस दावे पर चर्चा की जाएगी कि यूक्रेन अमेरिका की मदद से रासायनिक और जैविक प्रयोगशालाएं चला रहा है। परिषद के राजनयिकों ने नाम उजागर ना करने की शर्त पर बताया कि बैठक स्थानीय समयानुसार सुबह 10 बजे होगी।
 
यूक्रेन के मौजूदा हालात गंभीर : चीन के प्रधानमंत्री ने यूक्रेन के मौजूदा हालात को गंभीर बताया और शांति के लिए सकारात्मक भूमिका निभाने की पेशकश की।
ये भी पढ़ें
Air India के विशेष विमान से सूमी से निकाले गए भारतीय छात्र पहुंचे दिल्ली