• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. रूस-यूक्रेन वॉर
  3. न्यूज़ : रूस-यूक्रेन वॉर
  4. Russia-Ukraine crisis update : At least 17 hurt after airstrike hits Ukraine maternity hospital
Written By
Last Updated : गुरुवार, 10 मार्च 2022 (16:52 IST)

Russia-Ukraine crisis : यूक्रेन के अस्पताल में रूस की एयरस्ट्राइक, 1 बच्चे समेत 3 लोगों की मौत, 17 घायल

Russia-Ukraine crisis : यूक्रेन के अस्पताल में रूस की एयरस्ट्राइक, 1 बच्चे समेत 3 लोगों की मौत, 17 घायल - Russia-Ukraine crisis update : At least 17 hurt after airstrike hits Ukraine maternity hospital
नई दिल्ली/कीव/मास्को। रूस-यूक्रेन युद्ध का आज 15वां दिन है। हालांकि दोनों देश एक-दूसरे से बातचीत की बात रहे हैं, लेकिन यूक्रेन पर रूस के हमले लगातार हमले जारी हैं। रूस ने यूक्रेन के मारियूपोल शहर में एक अस्पताल पर हवाई हमला किया। इस हमले में 1 बच्चे समेत 3 की मौत हो गई। हमले में एक प्रसूति अस्पताल पूरी तरह तबाह हो गया। 
 
यूक्रेन के अधिकारियों ने कहा कि हमले में कम से कम 17 लोग घायल हुए हैं। भारत ने ऑपरेशन गंगा के तहत भारतीय छात्रों को सुरक्षित निकाला। गुरुवार को सूमी से 600 भारतीय विद्यार्थियों के अंतिम जत्थे को सुरक्षित निकालकर पोलैंड भेज दिया गया। इन्हें वहां से भारत लाया जाएगा। सूमी में रूसी सेना भारी गोलाबारी कर रही हैं।
 
गर्भवती महिलाएं भी घायल : यूक्रेन के बंदरगाह शहर मारियुपोल में बुधवार को एक अस्पताल पर हुए रूस के हवाई हमले में एक बच्चे सहित तीन लोगों की मौत हो गई तथा 17 अन्य घायल हो गए। नगर परिषद के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि दक्षिणी बंदरगाह शहर में हुए हमले में गर्भवती महिलाएं और डॉक्टर घायल हो गए तथा बच्चे मलबे में दब गए। राजधानी के पश्चिम में एक अन्य शहर के दो अस्पतालों पर भी बम गिराए जाने की खबर है। 
 
रूस ने 18 हमले किए : विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा कि उसने दो सप्ताह पहले रूसी आक्रमण शुरू होने के बाद से चिकित्सा केंद्रों पर 18 हमलों की पुष्टि की है। इस बीच, रूस की सेना ने यूक्रेन के शहरों की घेराबंदी और तेज कर दी है। इस बीच, तुर्की बृहस्पतिवार को दोनों पक्षों के बीच अब तक की उच्च स्तर की वार्ता की मेजबानी कर रहा है।
 
भारत ने निकाले छात्र : भारत के आग्रह पर इन्हें सुरक्षित गलियारा देकर निकाला गया।  अमेरिका के राष्ट्रपति जो बिडेन रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग के मुद्दे पर तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैय्यिप एर्डोगन से बातचीत करेंगे। व्हाइट हाउस की ओर से जारी बयान के मुताबिक बिडेन रूस और यूक्रेन से संबंधित मुद्दों पर आज श्री एर्डोगन से बात करेंगे। 
 
स्पेन देगा और हथियार : स्पेन जरूरत पड़ने पर हथियारों का एक और जत्था यूक्रेन भेजने के लिए तैयार है। स्पेन की रक्षा मंत्री मार्गरिटा रॉबल्स ने यह बात कही है। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, "मौजूदा स्थिति में अगर यूक्रेन को इसकी आवश्यकता है, तो हम अपने पास मौजूद उपकरण भेज देंगे, और इससे यूक्रेन के लोगों द्वारा दिखाए जा रहे आत्मरक्षा हेतु साहस में मदद मिल सकती है। उन्होंने बुधवार को रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान स्पेन की कार्रवाइयों के बारे में कांग्रेस ऑफ़ डेप्युटीज़ की संबंधित समिति के समक्ष यह बातें कही। (फाइल फोटो)