बुधवार, 2 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. रूस-यूक्रेन वॉर
  3. न्यूज़ : रूस-यूक्रेन वॉर
  4. Russia claims it has captured Ukrainian city
Written By
Last Modified: रविवार, 3 जुलाई 2022 (17:59 IST)

Russia-Ukraine War : रूस ने किया यूक्रेन के शहर पर कब्जे का दावा

Russia-Ukraine War
कीव। रूस के रक्षामंत्री ने कहा कि मॉस्को के सैनिकों ने यूक्रेन के लुहांस्क प्रांत में उसके नियंत्रण वाले अंतिम शहर पर कब्जा कर लिया है।

रूस की समाचार एजेंसियों के अनुसार रक्षामंत्री सर्जेई शोइगु ने रविवार को राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से कहा, सफल सैन्य अभियान के परिणामस्वरूप रूसी फेडरेशन के सशस्त्र बलों ने लुहांस्क पीपल्स रिपब्लिक के पीपल्स मिलीशिया की इकाइयों के साथ मिलकर लिसिचांस्क शहर पर पूरी तरह नियंत्रण स्थापित कर लिया है।

यूक्रेन के लड़ाके कई सप्ताह तक लिसिचांस्क को बचाने के लिए संघर्ष करते रहे और इसे उन्होंने इसे रूस के कब्जे में जाने से रोके रखा था।(भाषा) 
ये भी पढ़ें
क्या बदलेगा हैदराबाद का नाम? PM मोदी ने संबोधन में कहा 'भाग्यनगर'