1. समाचार
  2. रूस-यूक्रेन वॉर
  3. न्यूज़ : रूस-यूक्रेन वॉर
  4. Biden unfriends Russian President Putin on Facebook

अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन को फेसबुक पर किया अनफ्रेंड

US President Biden unfriends Russian President Putin on Facebook
यूक्रेन पर हमला करने के बाद दुनिया के तमाम देशों ने रूस पर कई तरह के प्रतिबंध लगाए हैं। कहीं बैंकों पर प्रतिबंध लगाए गए हैं तो कहीं रूस पर आर्थिक प्रतिबंध लागू किए गए हैं।

लेकिन अब जो खबर आ रही है, वो बेहद दिलचस्‍प है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका के राष्‍ट्रपति जो बाइडेन ने रूस के राष्‍ट्रपति पुतिन को अपने फेसबुक फ्रेंड की सूची से हटाकर अनफ्रेंड कर दिया है। यह खबर चर्चा का विषय बनी हुई है।

अंतरराष्‍ट्रीय स्‍तर पर एक तरफ जहां रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध चल रहा है वहीं, इस तरह सोशल मीडिया पर बाइडेन का पुतिन को अनफ्रेंड करना काफी दिलचस्‍प और चर्चा का विषय बना हुआ है।

कई लोग जहां इसकी मजाक उडा रहे हैं तो कई ऐसे हैं जो इस खबर को सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। बता दें रूस और यूक्रेन के बीच वॉर चल रहा है, और इसी वॉर को लेकर अमेरिका, नाटो देश और रूस के बीच ठनी हुई है, खासतौर से रूस और अमेरिका आमने सामने आ गए हैं।
अगला लेख
वाराणसी में पीएम मोदी का रोडशो, उमड़ी भारी भीड़