Hanuman Chalisa
Thu, 19 Nov 2026

Notifications

  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. रियो ओलंपिक 2016
  4. Rio Olympics : US wins gold in women basketball

महिला बास्केटबॉल में अमेरिका ने फिर जीता गोल्ड

Rio Olympics
रियो डि जेनेरियो। अमेरिका ने महिला बास्केटबॉल में अपना दबदबा बरकरार रखते हुए रियो ओलंपिक फाइनल में स्पेन को एकतरफा मुकाबले में हराकर लगातार 6ठी बार स्वर्ण पदक जीता। 9 प्रयासों में यह अमेरिका का 8वां स्वर्ण पदक है।
 
अमेरिका ने स्पेन को फाइनल में 101-72 से हराया। बार्सिलोना 1992 ओलंपिक के सेमीफानल में शिकस्त के बाद से यह अमेरिका की लगातार 49वीं जीत है। वैश्विक टूर्नामेंट में अमेरिका की पिछले 20 साल में यह 89वीं जीत है जबकि इस दौरान उसने सिर्फ 1 मैच गंवाया।
 
अमेरिका की जीत में डायना तोरासी और लिंडसे वालेन की अहम भूमिका रही जिन्होंने 17-17 अंक जुटाए। माया मूरे ने भी 14 अंक बनाए। (भाषा) 
ये भी पढ़ें
सानिया-हिंगिस फाइनल में होंगी आमने-सामने