Hanuman Chalisa
Tue, 11 Aug 2026

Notifications

  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. रियो ओलंपिक 2016
  4. Rio Olympic 2016, Other Sport News, Saina Nehwal

साइना नेहवाल के घुटने की हुई सर्जरी

Rio Olympic 2016
मुंबई। देश की शीर्ष महिला बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल के घुटने की शनिवार को यहां के एक अस्पताल में सर्जरी की गई।
       
साइना के दाएं घुटने की सर्जरी हुई। सर्जरी के बाद साइना ने टि्वटर पर हंसती हुई स्माइली के साथ पट्टियों में लिपटे अपने दाहिने पैर की तस्वीर साझा की है और लिखा है, 'सर्जरी के बाद'।
         
अस्पताल के कार्यकारी निर्देशक राम नारायण ने बताया कि उनके दाहिने घुटने के जोड़ों के बीच चोट आई थी। उनके घुटने की चकरी से छोटा सा हड्डी का टुकड़ा टूटकर अलग हो गया था। इसके कारण उन्हें काफी दर्द हो रहा था। उन्होंने कहा कि साइना की सर्जरी सुबह की गई जो सफल रही और अब वे अस्पताल में स्वास्थ्य लाभ ले रही हैं।
        
26 वर्षीय साइना रियो ओलंपिक की बैडमिंटन प्रतियोगिता के ग्रुप चरण में हारकर बाहर हो गई थीं जिसके बाद उन्होंने बताया था कि उनके घुटने में चोट थी। साइना को पिछले लंदन ओलंपिक में कांस्य पदक मिला था। (वार्ता) 
ये भी पढ़ें
नेमार ने ब्राजील को दिलाया फुटबाल में स्वर्ण