Mon, 13 Jul 2026

Notifications

  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. रियो ओलंपिक 2016
  4. Dipa Karmakar

दीपा के पिता ने कहा, टोकियो में और बेहतर प्रदर्शन करेगी

Dipa Karmakar
अगरतला। दुलाल करमाकर को अपनी बेटी दीपा पर बहुत गर्व है, भले ही वह रियो ओलंपिक में करीब से जिम्नास्टिक में पदक से चूक गई हो। उन्होंने कहा कि दीपा 2020 टोकियो ओलंपिक में बेहतर और इससे मजबूत प्रदर्शन करेगी।

 
दुलाल ने कहा कि मैं उसकी उपलब्धियों पर काफी गर्व महसूस कर रहा हूं। मैं बिलकुल भी दुखी नहीं हूं। यह उसका पहला ओलंपिक था। अगली बार जब जापान में ओलंपिक होगा तो वह इससे बेहतर प्रदर्शन करेगी और देश के लिए पदक लाएगी। 
 
उन्होंने कहा कि दीपा के प्रदर्शन ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा है। अगले ओलंपिक में अभी 4 साल हैं। वह कड़ा अभ्यास करेगी और आसानी से पदक लाएगी। वह अब सिर्फ त्रिपुरा की लड़की नहीं है बल्कि पूरे देश की बेटी है। (भाषा)
ये भी पढ़ें
चौरसिया संयुक्त 50वें, लाहिड़ी संयुक्त 57वें स्थान पर रहे