शनिवार, 26 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. रियो ओलंपिक 2016
  4. Argentina wins mens hockey gold in Olympics
Written By
Last Modified: रियो डि जेनेरि , शुक्रवार, 19 अगस्त 2016 (10:35 IST)

अर्जेंटीना ने पहली बार जीता पुरुष हॉकी का स्वर्ण

Argentina
रियो डि जेनेरियो। पहले हॉफ में 10 मिनट के भीतर दनादन गोल दागकर अर्जेंटीना ने बेल्जियम को 4-2 से हराकर पहली बार ओलंपिक पुरुष हॉकी स्वर्ण पदक जीत लिया।
 
इसके साथ ही अर्जेंटीना ने ओलंपिक में अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की बराबरी करते हुए 3 स्वर्ण पदक जीत लिए, जो आखिरी बार उसने 1948 में जीते थे।
 
रियो ओलंपिक में 11 गोल करने वाले गोंजालो पेलाट ने कहा कि यह आसमान को मुट्ठी में करने जैसा है। हमने पहली बार अर्जेंटीना के लिए हॉकी का स्वर्ण जीता। पहली बार फाइनल खेल रही बेल्जियम टीम के लिए 3रे ही मिनट में टेंगाय कोसिंस ने गोल किया। 
 
पहले क्वार्टर में अर्जेंटीना के लिए प्रेडो इबारा, इग्नासियो ओर्तिज और पेलाट ने गोल दागे। बेल्जियम के लिए दूसरा गोल गौतिएर बोकार्ड ने किया लेकिन आगस्टिन माजिली ने चौथा गोल करके अर्जेंटीना की जीत तय कर दी। (भाषा) 
ये भी पढ़ें
प्रतिबंध से टूटे नरसिंह, बोले- बेगुनाही साबित करूंगा