ramcharitmanas

होली पर घूमने की 10 खास जगह

होली पर कहां घूमने जा सकते हैं

Written By WD Feature Desk
Updated: सोमवार, 11 मार्च 2024 (18:15 IST)
Holi par yahan ghumne ja sakte hain: यदि आप इस बार अपने होली के त्योहार को रोमांचक बनाना चाहते हैं तो आपको उन शहरों में जाना चाहिए जहां पर होली और रंगपंचमी की धूम रहती है। यहां फाग उत्सव का अंदाज ही कुछ अलग होता है। यदि आप भी घर से बाहर होली सेलिब्रेट करना चाहते हैं तो इन 6 जगहों पर जरूर जाएं।
ALSO READ: Holi Rang panchami 2024: वास्तु के अनुसार होली पर इस तरह बदल सकते हैं अपना जीवन
1. बरसाना : ब्रज मंडल में मथुरा, बरसाना, गोकुल, वृंदावन, गोवर्धन नंदगांव आदि कई गांव और शहर आते हैं। इसमें से वृंदावन, बरसाना और नंदगांव की होली देखने और उसमें शामिल होना का अपना अलग ही मजा है। यहां रंगों के साथ ही लट्ठमार होली का शानदार आयोजन होता है। बरसाना राधाजी का गांव हैं यहां होली का अंदाज ही कुछ ओर होता है। वैसे ब्रजमंडल में बसंत पंचमी से ही होली प्रारंभ हो जाती है।
 
2. झाबुआ : मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के आदिवासियों में होली की खासी धूम होती है। मध्यप्रदेश में झाबुआ के आदिवासी क्षेत्रों में भगोरिया नाम से होलिकात्वस मनाया जाता है। भगोरिया के समय धार, झाबुआ, खरगोन आदि क्षेत्रों के हाट-बाजार मेले का रूप ले लेते हैं और हर तरफ फागुन और प्यार का रंग बिखरा नजर आता है। देश विदेश से लोग यहां की होली को देखने आते हैं। 
ALSO READ: Holi 2004: होली रंग पंचमी के रंग घर पर ही बनाएं, जानें कैसे
3. इंदौर : मध्यप्रदेश के इंदौर में भी होली और रंगपंचमी पर होली की ऐसी धूम रहती है जो कि अन्य शहरों में आपको शायद ही देखने को मिलेगी। यहां परंपरागत गेर निकलती है जिसमें शामिल होने के लिए दूर दूर से लोग आते हैं। गेर में खूब जमकर होली खेली जाती है।
 
4. मुंबई की होली : मायानगरी मुंबई को पहले बॉम्बे कहा जाता था। यहां जिस तरह गणेश उत्सव की धूम रहती है उसी तरह यहां होली की धूम भी रहती है। यहां गोविंदा होली मनाई जाती है। महाराष्ट्र और गुजरात के क्षेत्रों में गोविंदा होली अर्थात मटकी-फोड़ होली खेली जाती है। इस दौरान रंगोत्सव भी चलता रहता है।
holi 2024
5. उदयपुर, जयपुर की होली : राजस्थान के उदयपुर में 'रॉयल होली उत्सव' मनाया जाता है। होली से पहले उदयपुर, मेवाड़ राज परिवार के घोड़ों के शानदार जुलूस निकलते हैं जिसके बाद शहर सुंदर रंगों से सराबोर हो जाता है। इसी तरह की होली का आयोजन जयपुर में भी होती है। जयपुर होली उत्सव में हाथी और घोड़ों को वस्त्र और रंगों से सजाया गया है। समारोह में हाथी प्रतियोगिता और टग-ऑफ-युद्ध शामिल हैं। यहां की होली को देखने के लिए भी देश-विदेश से लोग एकत्रित होते हैं।
ALSO READ: Holi 2024: होलाष्टक, छोटी होली, होलिका दहन, धुलेंडी, होली और रंग पंचमी के त्योहार की परंपरा
6. आनंदपुर साहिब की होली : पंजाब में होली को 'होला मोहल्ला' कहते हैं। पंजाब में होली के अगले दिन अनंतपुर साहिब में 'होला मोहल्ला' का आयोजन होता है। ऐसा मानते हैं कि इस परंपरा का आरंभ दसवें व अंतिम सिख गुरु, गुरु गोविंदसिंहजी ने किया था। इस दौरान शारीरिक शक्ति का प्रदर्शन किया जाता है।
 
7. पुष्कर : राजस्थशन के पुस्कर शहर में भी होली का रंग कुछ अलग ही अंदाज में मनाया जाता है। इस होली को देखने के लिए देश विदेश से लोग आते हैं। यहां पर रंगों के साथ ही नृत्य का आयोजन होता है। यहां पर होली के समय एक मेला भी लगता है।
holi 2024
8. हम्पी : कर्नाटक के हम्मी में होली पर कई तरह के जुलूस निकाला जाते हैं। लोग नाचते गाते एक दूसरे पर रंग लगाते हैं। इसके बाद शाम के समय सभी तुंगभद्रा नदी और उसकी सहायक नदियों के तटों पर इकट्ठा होकर जश्न मनाते हैं।
 
9. बनारस : यहां की होली भी देखने लायक है। यहां गंगा के तट पर शाम को बैठना बहुत ही सुकून भरा होता है।
 
10. समुद्री तट : यदि आप होली नहीं खेलना चाहते हैं और कहीं पर सुकून का पल बिताना चाहते हैं तो किसी भी समुद्र के किनारे घूमना मार्च माह में बहुत ही सुहाना और रोमांचक है। इसके लिए आप गोवा, मुंबई, पांडिचेरी, जगन्नाथ, द्वारिका, कोवलम, कन्याकुमारी, रामेश्वरम, लक्ष्यद्वीप, दमण और दीव, अंडमान और‍ निकोबार या फिर मांदरमोनी और दीघा में जा सकते हैं। हालांकि आप मुंबई होते हुए गोवा जाएं जो कि सबसे शानदार है। मार्च के दौरान यहां पर आपका वॉटर एक्टिविटी मिलेगी।
लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 05 सितंबर 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

गणेशोत्सव 2026: बप्पा को प्रसन्न करने के लिए घर पर बनाएं ये 5 आसान और स्वादिष्ट भोग

Weekly Horoscope: 7 सितंबर से 13 सितंबर 2026 का साप्ताहिक राशिफल, जानें किस राशि की चमकेगी किस्मत? क्या लेकर आ रहा नया सप्ताह?

कैंची धाम दर्शन के लिए कैसे पहुंचें, रुकने की व्यवस्था और जाने का सबसे सही समय क्या है?

बुध का कन्या राशि में गोचर 2026: भद्र राजयोग में इन 5 राशियों पर बरसेगी किस्मत की बारिश

अगला लेख