sawan somwar

गोवर्धन पूजा : कौन से शुभ समय में करें अन्नकूट

Updated: रविवार, 15 नवंबर 2020 (08:37 IST)
गोवर्धन पूजा का पर्व भगवान कृष्ण द्वारा अहंकार में डूब चुके इन्द्र देवता को पराजित करने के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। धार्मिक ग्रंथों के अंतर्गत कार्तिक माह की प्रतिपदा तिथि के दौरान गोवर्धन पूजा उत्सव को मनाने की बात कही गई है। 
 
गोवर्धन  पूजा को अन्नकूट भी कहा जाता है। जो लोग गोवर्धन पर्वत पर जाकर पूजा नहीं कर पाते वे गोबर से गोवर्धन पर्वत बना लेते हैं या फिर अन्न से गोवर्धन बनाए जाते हैं... इसे ही अन्न-कूट कहा जाता है।
 
इस दिन मंदिरों और अन्य धार्मिक संस्थानों के अलावा गली-मोहल्लों और घरों में बेहे बेसन की कढ़ी, चावल और पत्तेदार सब्जियों का भोजन बनाकर सर्वप्रथम गोवर्धन भगवान को भोग लगाया जाता है और उसके पश्चात भंडारा किया जाता है। चलिए जानते हैं गोवर्धन पूजा कब और किस शुभ मुहूर्त में की जानी फलदायक साबित होगी।
 
गोवर्धन पूजा / अन्न कूट की तिथि
 
दिवाली के बाद गोवर्धन पूजा का त्योहार 15 नवंबर को मनाया जाएगा। मान्यता है कि इस तिथि पर भगवान कृष्ण ने इंद्रदेव के घमंड का नाश किया था। 
 
गोवर्धन पूजा दिवाली के चौथे दिन मनाया जाता है। इस बार गोवर्धन पूजा का शुभ मुहूर्त दोपहर को 13 बजकर 34 मिनट से 14 बजकर 56 मिनट तक है। इसके बाद 17.43 से 20.57 तक शुभ व अमृत में गोपूजन श्रेष्ठ है।

Show comments

सभी देखें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 30 अगस्‍त 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

सूर्य का पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश: 31 अगस्त से 12 राशियों की चमकेगी किस्मत, देखें अपना राशिफल

जन्माष्टमी 2026: क्या आप जानते हैं कान्हा को कितने प्रकार के भोग लगते हैं? 5वें भोग के बिना अधूरी है पूजा

इस बार जन्माष्टमी पर श्रीकृष्ण का यह कौनसा जन्मोत्सव रहेगा?

सूर्य बदल रहे हैं अपना नक्षत्र: 31 अगस्त से इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें क्या है वजह

अगला लेख