शाहरुख गंगा नदी में डूबा
कानपुर। अपने दोस्तों के साथ गंगा नदी में नहाने गए एक 17 साल के किशोर शाहरुख की नदी में डूबने से मौत हो गई। पुलिस के गोताखोरों ने काफी मशक्कत के बाद उसका शव नदी से निकाला।
पुलिस प्रवक्ता ने सोमवार को बताया कि रेल बाजार इलाके में रहने वाले मोहम्मद हारून का 17 साल का बेटा शाहरुख रविवार को अपने दोस्तों के साथ कोहना इलाके में गंगा बैराज में गंगा नदी में नहाने गया था। नहाते हुए वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। शाहरुख को डूबता देख उसके दोस्तों ने चीख पुकार मचाई तो आसपास के लोग उसे बचाने की कोशिश में लग गए, लेकिन वह उसे बचा न पाए और देखते ही देखते वह गंगा की लहरों में समा गया।
बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने अपने गोताखोरों को वहां बुलाया और करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शाम को उसका शव निकालने में सफलता पाई। पुलिस ने लोगों को चेतावनी दी है कि गंगा का जल स्तर बढ़ने के कारण उसमें नहाने न जाएं। (भाषा)