शुक्रवार, 27 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Youth jumped in Yamuna river by tweeting
Written By
Last Modified: सोमवार, 14 मार्च 2022 (13:09 IST)

ट्वीट कर यमुना में कूदा युवक, इस तरह बची जान...

ट्वीट कर यमुना में कूदा युवक, इस तरह बची जान... - Youth jumped in Yamuna river by tweeting
देश की राजधानी दिल्ली में राजस्थान के अलवर में रहने वाले एक युवक ने यमुना नदी में कूदकर खुदकुशी की कोशिश की। हालांकि युवक ने पहले ही ट्वीट कर खुदकुशी करने की जानकारी दे दी थी। इस बीच युवक के करीबियों ने ट्वीट देखा तो तुरंत पुलिस को खबर कर दी।

खबरों के अनुसार, युवक ने खुदकुशी से पहले ही ट्वीट कर जानकारी दे दी थी। बाद में युवक के करीबियों ने ट्वीट देखा तो तुरंत राजस्थान पुलिस को खबर कर दी। पुलिस ने फौरन उसकी लोकेशन का पता किया तो वह सिग्नेचर ब्रिज की मिली।

पुलिस जब मौके पर पहुंची तो युवक उन्‍हें देखकर यमुना में कूद गया। इसके बाद 3 पुलिसकर्मी यमुना में उसके पीछे कूद गए। कड़ी मशक्कत के बाद युवक को बचा लिया गया। युवक का ट्रामा सेंटर में इलाज हुआ। बाद में परिजनों को बुलाकर युवक को परिवार के हवाले कर दिया।
ये भी पढ़ें
बिहार में ASI ने SP को वसूली के लिए रोका, मौके पर ही किया सस्डेंड