1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. young man lost his voice after smoking cigarette

सिगरेट के कश से युवक ने खोई अपनी आवाज, गूंगेपन का हुआ शिकार

cigarette
क्‍या आपने कभी सुना है कि सिगरेट का कश लेने से किसी की आवाज भी जा सकती है यानी वह शख्‍स गू्ंगा भी हो सकता है... जी हां, यह सच है, हाल ही में ऐसा ही एक चौंकाने वाला मामला गुजरात के राजकोट जिले के गीतानगर में सामने आया है। यहां एक शख्‍स ने सिगरेट का कश लेने के बाद अपनी आवाज खो दी यानी वह गूंगेपन का शिकार हो गया।

खबरों के अनुसार, राजकोट जिले के गीतानगर में हाल ही में हुई एक चौंकाने वाली घटना में एक युवक ने सिगरेट पीने के बाद अपनी आवाज खो दी। यह शख्‍स दोपहर में मवेशी चरा रहा था, तभी वहां से गुजर रहे एक अजनबी ने इस शख्‍स को सिगरेट पिलाई, जिसके बाद वह सड़क पर गिर पड़ा।

बाद में जब शख्‍स को इलाज के लिए अस्पताल ले गए तो होश आने पर वह बोल नहीं पा रहा था यानी उसकी आवाज ही चली गई। इससे स्‍थानीय लोगों में भय की स्थि‍ति बन गई, तो वहीं यह घटना पूरे राजकोट में चर्चा का विषय बन गई। हालांकि धूम्रपान करने के बाद आवाज जाने का यह मामला अपने आप में दुर्लभ है।

पुलिस मामला संज्ञान में आने के बाद उस अजनबी की तलाश भी कर रही है, जिसने इस शख्‍स को सिगरेट पिलाई थी। पुलिस जांच के अलावा आसपास के क्षेत्र में भी जानकारी जुटा रही है कि क्या ऐसी कोई घटना किसी अन्य क्षेत्र में तो नहीं हुई है।
Edited By : Chetan Gour
अगला लेख
कपिल सिब्बल ने नए मंच की घोषणा की, बोले- मैं मोदी जी की आलोचना करने नहीं बैठा हूं, मैं उनको सुधार दूंगा