1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Yogi Adityanath

आदित्यनाथ के हेलीकॉप्टर को उतरने की अनुमति नहीं मिली, भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

Yogi Adityanath
बालुरघाट (पश्चिम बंगाल)। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हेलीकॉप्टर को यहां उतरने की अनुमति नहीं दिए जाने से नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने दक्षिण दिनाजपुर के जिला मजिस्ट्रेट के घर के बाहर रविवार को प्रदर्शन किया।
 
 
उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री, भाजपा के राज्य अध्यक्ष दिलीप घोष के साथ दक्षिण दिनाजपुर जिले के बालुरघाट और उत्तरी दिनाजपुर जिले के रायगंज में 'गणतंत्र बचाओ रैली' को संबोधित करने वाले थे। रैलियां क्रमश: दोपहर 1 और 3 बजे होने वाली थीं। योगी आदित्यनाथ के हेलीकॉप्टर को बालुरघाट में बैठक स्थल के पास उतरना था।
 
घोष ने कहा कि हमें अभी तक हेलीकॉप्टर उतारने की अनुमति नहीं मिली है इसलिए हमारे पार्टी कार्यकर्ता डीएम आवास के बाहर प्रदर्शन कर हेलीकॉप्टर को उतरने की अनुमति दिए जाने की मांग कर रहे हैं। भाजपा सूत्रों के अनुसार उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर को रायगंज बीएसएफ शिविर के पास उतारने का निर्णय किया गया है। वहां से वे सड़क के रास्ते बालुरघाट जाएंगे। उन्होंने कहा कि रायगंज में दूसरी रैली को संबोधित करने के लिए वे वापस आएंगे। (भाषा)
अगला लेख
अहमदाबाद हवाई अड्डे पर बम के बारे में मिली सूचना निकली अफवाह