1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Yogi Aadityanath in Taj Mahal

योगी आदित्यनाथ ने किया ताजमहल का दीदार, पसंद आया दुनिया का सातवां अजूबा

Yogi Aadityanat
आगरा। दुनिया के सात अजूबों में शुमार ताजमहल को लेकर हाल ही में चले 'वाकयुद्ध' के बीच उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को इस खूबसूरत इमारत के दीदार किए। 
 
योगी ताजमहल के पास करीब 30 मिनट रुके। उन्होंने उसकी आकर्षक नक्काशियों को निहारा। वहां मौजूद अधिकारियों से इसके बारे में कुछ पूछा। उन्होंने ताजमहल को देखने के बाद तत्काल कोई प्रतिक्रिया तो व्यक्त नहीं की, लेकिन वहां तैनात एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री को ताजमहल काफी पसंद आया। शायद यह पहला मौका है जब योगी ताजमहल देखने गए।
 
योगी के ताजमहल में जाने के वक्त मीडिया को अंदर जाने की इजाजत नहीं दी गई। मीडिया को पश्चिमी गेट पर ही रोक दिया गया। ताजमहल परिसर में जाने के लिए पश्चिमी, पूर्वी और दक्षिण गेट हैं। योगी पश्चिमी गेट से अन्दर गए और उसी से करीब आधे घंटे बाद बाहर निकले। (वार्ता)
अगला लेख
टेरर फंडिंग मामले में आतंकी सरगना सैयद सलाहुद्दीन पर शिकंजा