1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Yogeshwar Dutt bjp candidate from Baroda in haryana

फिर चुनावी अखाड़े में उतरेंगे पहलवान योगेश्वर दत्त, भाजपा ने बरोदा से दिया टिकट

Yogeshwar Dutt
चंडीगढ़। हरियाणा में सत्तारूढ़ भाजपा ने बरोदा विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए पार्टी नेता एवं ओलंपिक पदक विजेता योगेश्वर दत्त को अपना उम्मीदवार नामित किया।
 
पार्टी की ओर से जारी बयान में कहा गया कि पहलवान से नेता बने दत्त सोनीपत की बरोदा सीट पर 3 नवंबर को होने वाले उपचुनाव में पार्टी के प्रत्याशी होंगे। इस सीट पर नामांकन दाखिल करने का आखिरी दिन शुक्रवार है।
 
उल्लेखनीय है कि इस सीट पर वर्ष 2019 में निर्वाचित कांग्रेस विधायक श्रीकृष्ण हुड्डा का इस साल अप्रैल में निधन होने की वजह से उपचुनाव कराया जा रहा है। वर्ष 2019 के चुनाव में इसी सीट से योगेश्वर दत्त को हुड्डा से हार मिली थी।
 
इस सीट से कांग्रेस ने अब तक अपने प्रत्याशी का नाम घोषित नहीं किया है। उल्लेखनीय है इस सीट पर भाजपा को आज तक जीत नहीं मिली है। (भाषा)
अगला लेख
इन्दौर में Corona संक्रमितों का आंकड़ा 31 हजार के पार, 342 नए मरीज मिले