1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Writer KS Bhagwan

लेखक का दावा, राम नहीं थे भगवान, कमजोरियों के थे शिकार, मामला दर्ज

Writer KS Bhagwan
बेंगलुरु। लेखक केएस भगवान के खिलाफ उनकी किताब में भगवान राम और महात्मा गांधी का कथित तौर पर अपमान करने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।


पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि आईपीसी की धारा 295ए के तहत मामला दर्ज किया गया है। कन्नड़ भाषा में लिखी इस किताब में दावा किया गया है कि राम कोई भगवान नहीं थे और वे अन्य मनुष्यों की तरह कमजोरियों के शिकार थे।

लिस अधिकारी ने बताया कि हिन्दू जागरण वेदिके मैसुरु के जिला अध्यक्ष जगदीश हेब्बार ने भगवान राम और गांधी का अपनी किताब में कथित तौर पर अपमानजनक जिक्र करने के लिए लेखक भगवान के खिलाफ शनिवार को शिकायत दर्ज कराई थी।
अगला लेख
मध्‍यप्रदेश : वंदे मातरम् बंद करने पर भड़के शिवराज, बोले राष्ट्रगीत गाने में शर्म आती हो तो बताएं