1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. women trafficking women Orissa

मानव तस्करी, 60 हजार में बिक गई ओड़िशा की महिला (वीडियो)

women trafficking
छतरपुर जिले के बमीठा थाना में मानव तस्करी का मामला सामने आया है, जहां उड़ीसा की महिला को दलालों ने 60 हजार रुपए में बेच दिया। घटना और मामले की जानकारी लगने पर महिला थाने पहुंच गई। 
 
जानकारी के मुताबिक अपने होने वाले पति की उम्र देख महिला भौचक्क रह गई और बमीठा थाने की शरण ली। सुनीता पटेल पुत्री सुभाष पटेल उम्र 19 वर्ष निवासी भूमानी पन्ना जिला कालाहांडी उड़ीसा को दलालों ने झांतूली निवासी जग्गू पटेल पुत्र मोती लाल पटेल उम्र 35 वर्ष को 60 हजार रुपए में बेच दिया और शादी भी करवा दी। 
 
दरअसल, सुनीता ने अपने जीवनसाथी की उम्र देखी तो रात में ही डायल 100 को फोन लगा कर बुलाया, जहां पुलिस महिला को बमीठा थाने लेकर आ गई। 
 
अब महिला का कहना है कि उसे शादी के लिए सरमन पटेल को दिखाया गया था और वह उसी के साथ शादी करके रहना चाहती है। महिला ने कहा कि वह सरमन से प्यार करती है। दूसरी ओर मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस जांच में जुट गई है।
लेखक के बारे में
कीर्ति राजेश चौरसिया
अगला लेख
पंत ने अपने नाम किया एक अनोखा रिकॉर्ड