suvichar
Fri, 9 Oct 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Woman tree traumatic accident

महिला पर मौत बनकर गिरा पेड़ (वीडियो)

Woman
मुंबई। एक दर्दनाक हादसे में 57 साल की महिला की मौत हो गई। चेंबूर इलाके में महिला मॉर्निंग वॉक कर रही थी, तभी उस पर नारियल का पेड़ गिर गया। हादसे की पूरी तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने महिला को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। नारियल के पेड़ के गिरने से महिला के सिर में गंभीर चोट आई थी।
 
महिला के पति के मुताबिक 14 फरवरी को सोसायटी के लोगों ने बीएमसी से पुराने पेड़ों को लेकर शिकायत की थी और हटाने के लिए पैसे भी दिए थे, लेकिन कोई एक्शन जुलाई तक नहीं लिया गया।