1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. woman sleeping on the roof, killed

छत पर सो रही महिला की गोली मारकर हत्या

crime news
कानपुर। जिले के ककवन इलाके में एक 38 साल की महिला को उसके घर में अज्ञात लोगों ने गोली मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। महिला की पहचान सरला देवी के रूप में हुई है।
 
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अखिलेश कुमार ने बताया कि महिला मंगलवार रात अपने 2 बच्चों के साथ घर की छत पर सो रही थी तभी एक अज्ञात व्यक्ति उसके घर में घुसा और उसके सिर पर गोली मार दी।
 
महिला की बेटी सपना और अन्य घर वाले कमरे में सो रहे थे। जब वे गोली की आवाज सुनकर छत पर पहुंचे तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। उन्होंने बताया कि हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। इस मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है तथा जांच की जा रही है। (भाषा)
 
अगला लेख
भारत में है विश्व का सबसे विशालकाय बरगद का पेड़