बुधवार, 16 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. woman lawyer basanta gidwani died
Written By विशेष प्रतिनिधि
Last Modified: शुक्रवार, 28 जून 2019 (15:02 IST)

भोपाल जिला कोर्ट परिसर में महिला वकील की मौत, समय पर नहीं पहुंची 108 एम्बुलेंस

bhopal
भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के न्यायालय परिसर में एक महिला वकील बसंता गिडवानी की मौत हो गई। मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। 
 
सूत्रों के अनुसार शुक्रवार दोपहर 20 मिनट तक कोर्ट में 108 एम्बुलेंस का होता रहा इंतज़ार। महिला वकील की हालत खराब होते देख परिसर में उपस्थित लोगों ने 108 एम्बुलेंस को बुलाया लेकिन समय पर एम्बुलेंस नहीं पहुंची। जिसके बाद महिला वकील को निजी वाहन से अस्पताल ले जाया गया जहां आधा घंटा देर से पहुंचने के कारण डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। 
ये भी पढ़ें
राहुल गांधी ने मोहन मरकाम को सौंपी छत्तीसगढ़ कांग्रेस समिति की कमान