शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. 3 year old child fell into a hot food vessel
Written By
Last Modified: मंगलवार, 25 जून 2019 (22:33 IST)

गर्म भोजन के बर्तन में गिरा 3 साल का मासूम, मौत

गर्म भोजन के बर्तन में गिरा 3 साल का मासूम, मौत - 3 year old child fell into a hot food vessel
मुंबई। मध्य महाराष्ट्र के औरंगाबाद शहर में गर्म खाने के बर्तन में गिरने से 3 साल के एक बच्चे की मौत हो गई। यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना सोमवार को चिकलथाना इलाके के पुष्पक गार्डन इलाके में हुई।
 
पुलिस ने बताया कि हर्षल घर की रसोई में खेल रहा था, जब उसकी मां घर के कुछ कामों में व्यस्त थी। वह खेलते समय पास के गर्म खाने के बर्तन में गिर गया, जिसमें वह बुरी तरह से जल गया।
 
हादसे के तुरंत बाद उसकी मां उसे सरकारी अस्पताल ले गई, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।