1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Who is Punjab new CM Charanjit Singh Channi

कौन हैं पंजाब के नए CM चरणजीत सिंह चन्नी

Charanjit Singh Channi
चरणजीत सिंह चन्नी को पंजाब का नया मुख्यमंत्री चुना गया है। वे अनुसूचित जाति से आते हैं। चन्नी अमरिंदर सरकार में तकनीकी शिक्षा और पर्यटन मंत्री थे।

चरणजीत सिंह चन्नी को गांधी परिवार का करीबी माना जाता रहा है। चन्नी पंजाब की चमकौर साहिब सीट से कांग्रेस के विधायक हैं।

पिछले विधानसभा चुनाव में उन्होंने आम आदमी पार्टी के चरनजीत सिंह को करीब 12000 वोटों के अंतर से हराया था। वे युवा कांग्रेस से भी जुड़े रहे हैं।

वे पंजाब में एक अहम दलित सिख चेहरा माने जाते हैं। भारत में सबसे अधिक दलित सिख पंजाब में हैं। दलित सिख चेहरा होना उन्हें मुख्यमंत्री बनाए जाने के पक्ष में रहा है।

लंबे मंथन के बाद कांग्रेस हाईकमान ने चरणजीत सिंह चन्नी को विधायक दल का नेता चुन लिया है। कांग्रेस के पंजाब प्रभारी हरीश रावत ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।

चरणजीत सिंह चन्नी कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार में तकनीकी शिक्षा और औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री थे। इससे पहले वे  2015 से 2016 तक पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता थे।
अगला लेख
खत्म हुआ पंजाब के नए CM का सस्पेंस, चरणजीत सिंह चन्नी होंगे राज्य के नए मुख्यमंत्री