• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Weather update of Rajasthan and Maharashtra
Last Modified: जयपुर/ मुंबई , शुक्रवार, 23 मई 2025 (22:57 IST)

Weather Update : राजस्थान में भीषण गर्मी, जैसलमेर में 48 पहुंचा पारा, महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट

Weather update of Rajasthan and Maharashtra
Weather Updates News : राजस्थान में भीषण गर्मी का दौर शुक्रवार को भी जारी रहा जहां सीमावर्ती जिले जैसलमेर में अधिकतम तापमान 48 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजस्थान के अधिकांश हिस्सों, खासकर पश्चिमी भाग में कई दिन से भीषण गर्मी पड़ रही है और ये इलाका ‘लू’ की चपेट में है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में भीषण गर्मी अभी जारी रहेगी। वहीं भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने महाराष्ट्र के तटीय जिलों में भारी बारिश का अनुमान जताते हुए शुक्रवार अपराह्न 'रेड अलर्ट' जारी किया। मुंबई में गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं और हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। इसके अलावा अलग-अलग क्षेत्रों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएं चल सकती हैं।
 
इसके अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान जैसलमेर में 48.0 डिग्री, बाड़मेर में 47.5 डिग्री, बीकानेर में 46.2 डिग्री, पिलानी में 45.7 डिग्री, चूरू में 45.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य की राजधानी जयपुर में अधिकतम व न्यूनतम तापमान क्रमश: 43.2 डिग्री व 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजस्थान के अधिकांश हिस्सों, खासकर पश्चिमी भाग में कई दिन से भीषण गर्मी पड़ रही है और ये इलाका ‘लू’ की चपेट में है।
मौसम विभाग के अनुसार गर्मी का दौर अभी जारी रहेगा। पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर संभाग व शेखावाटी क्षेत्र में आगामी दो से तीन दिन कहीं-कहीं उष्ण रात्रि का दौर जारी रहने की प्रबल संभावना है। वहीं पूर्वी हवाओं के सक्रिय होने से राज्य के कुछ भागों में तेज मेघ गर्जन व 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी की संभावना है।
महाराष्ट्र के कोंकण तट पर भारी बारिश का अलर्ट : भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने महाराष्ट्र के तटीय जिलों में भारी बारिश का अनुमान जताते हुए शुक्रवार अपराह्न 'रेड अलर्ट' जारी किया। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई में गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं और हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। इसके अलावा अलग-अलग क्षेत्रों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएं चल सकती हैं।
 
सिंधुदुर्ग और रत्नागिरी के लिए 'रेड अलर्ट' जारी किया गया है तथा राजधानी मुंबई के पड़ोसी जिले रायगढ़ के कुछ हिस्सों में भारी वर्षा होने का अनुमान है। 'रेड अलर्ट' अत्यधिक भारी वर्षा की आशंका को इंगित करता है। मौसम विभाग ने कहा कि कोंकण तटीय क्षेत्र में कम दबाव का क्षेत्र विकसित हो सकता है।
आईएमडी ने रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जिलों के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है, जिसमें शनिवार से अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की चेतावनी दी गई है। पड़ोसी जिलों ठाणे और पालघर के लिए भी ऐसा ही पूर्वानुमान लगाया गया है। पुणे, कोल्हापुर और सतारा के घाट क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है, जबकि नासिक के घाट क्षेत्रों में भी वर्षा हो सकती है। (इनपुट भाषा)
Edited By : Chetan Gour 
ये भी पढ़ें
डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका, कोर्ट ने हार्वर्ड में विदेशी छात्रों के नामांकन पर रोक संबंधी फैसले पर लगाई रोक