शुक्रवार, 24 मार्च 2023
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. vulgar dance in mahakal temple goes viral police
Written By
Last Updated: सोमवार, 21 मार्च 2022 (10:01 IST)

महाकाल मंदिर में किन्नरों ने किया अश्लील डांस, पुलिस ने दर्ज की FIR

उज्जैन। दो किन्नरों ने महाकाल मंदिर में अश्लील डांस का वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। अब यह वीडियो वायरल हो गया है। इस वीडियो के बाद बवाल मच गया। एक श्रद्धालु ने यह अश्लील वीडियो देखने के बाद महाकाल पुलिस थाने में किन्नरों के खिलाफ शिकायत की। 
 
इसके बाद पुलिस ने आरोपियों पर FIR दर्ज कर ली। इसके पहले भी एक महिला ने बॉलीवुड सांग्स पर वीडियो बनाया था, जिसे लेकर बवाल मचा था। 
 
खबरों के मुताबिक दो किन्नर खुशी और चुटबुल उर्फ मिथलेश ने सैकड़ों भक्तों के सामने गेट नंबर 6 पर अश्लील डांस किया। इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। पुलिस ने दोनों किन्नरों के खिलाफ धारा 294 ए और 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
ये भी पढ़ें
आधी रात को 10KM दौड़ते हुए घर जाता है 19 साल का यह लड़का, वायरल वीडियो में सुनिए दिल को छूने वाली कहानी