1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Virendra Singh

सपा का दामन छोड़ वीरेंद्र सिंह भाजपा में शामिल

Virendra Singh
लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) से 6 बार विधायक रहने के अलावा दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री, कैबिनेट मंत्री रहे विधान परिषद सदस्य चौधरी वीरेन्द्र सिंह शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए।
 
इसके साथ ही शामली से सपा के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनीष चौहान, कांधला से ब्लॉक प्रमुख हरविन्दर चौहान ने सपा छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में लखनऊ स्थित भाजपा मुख्यालय पर पश्चिमी उत्तरप्रदेश के नेताओं को पार्टी में शामिल किया गया।
 
प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेन्द्र नाथ पांडेय ने कहा कि देश की दिशा स्पष्ट है। हिन्दुस्तान को विकसित करना है, नया भारत बनाना है, मजबूत भारत बनाना है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भारत को मजबूत देश के रूप में दुनिया में स्थापित करने में सक्षम हैं। आज भाजपा के सामने जो विपक्ष है वह बिना नीति, सिद्धांत व बिना आचार-विचार के साथ काम कर रहा है। (वार्ता)
अगला लेख
पंजाब ने मुंबई को 8 विकेट से हराया, आईपीएल में ‍300 छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने क्रिस गेल