1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Violent clashes again in Assam, 2 dead

असम में फिर हिंसक झड़प, 2 लोगों की मौत, 9 पुलिसकर्मी समेत कई घायल

Assam
असम के दरांग जिले के धौलपुर गोरुखुटी इलाके में गुरुवार को स्थानीय लोगों और पुलिस के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस झड़प में कम से कम 2 प्रदर्शनकारियों की मौत हो गई और 9 पुलिसकर्मियों के भी घायल होने की खबर है।

खबरों के अनुसार, स्थानीय लोगों और पुलिस के बीच ये झड़प तब हुई, जब सुरक्षाकर्मियों की एक टीम कृषि परियोजना से संबंधित भूमि से अवैध अतिक्रमणकारियों को हटाने के लिए इलाके में गई थी।

इस झड़प में कम से कम 2 लोग मारे गए हैं और 9 पुलिसकर्मी समेत कई अन्य घायल हो गए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।

गौरतलब है कि कुछ समय पहले असम कैबिनेट ने भूमि को पूरी तरह से अतिक्रमणकारियों से वसूलने और इसे राज्य कृषि परियोजना में बदलने का निर्णय लिया था।
अगला लेख
खुफिया एजेंसियों ने जारी किया अलर्ट, भारत में घुसे आतंकी!