Daily Horoscope
✕

वरुण गांधी ने बाबा रामदास के साथ ली सेल्फी, बोले...

Updated: शनिवार, 31 मार्च 2018 (08:17 IST)
सुल्तानपुर। उतर प्रदेश में सुल्तानपुर के सांसद एवं भाजपा नेता वरुण गांधी ने एक जनसभा में मंच पर बैठे बाबा रामदास के साथ सेल्फी ली और आध्यात्म पर बोलते हुए कहा कि मुझे भी बाबा होना चाहिए था।
 
उन्होंने एक जनसभा में कहा कि हमारा आध्यात्मिक विचार इतना अच्छा है, इसका हमें खुद ही नहीं पता था। राजनीति का मतलब पद प्राप्त करना नहीं है, पद तो आते-जाते हैं। राजानीति का मतलब है कि लोगों की दुआ प्राप्त करना। जीवन पर चर्चा करते हुए कहा कि ये जीवन 'गंगा जी' की तरह है,  जितना आप उसके अंदर जाएंगे, उतना आप पाक साफ और पवित्र होते जाएंगे।
 
उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी, भगत सिंह, चंद्रशेखर आज़ाद जैसे महापुरुषों के बारे में  जब उनके इर्द-गिर्द के लोगों ने उनकी महानता को बताया तभी तो उनके बारे में देश दुनिया को पता चला।
 
उन्होंने कहा कि युवाओ की टीम जो पूरे उत्साह से उनका स्वागत करती है और युवा किसी भी क्षेत्र में लग जाए तो मुर्दो में भी जान डाल सकते है। अपने सुल्तापुर आगमन पर कहा कि यहां के लोगों का प्यार उन्हें खींच लाता है।
 
गांधी ने कहा कि जब वह लोगों को देखते हैं तो लोगों की निगाहों में अपने लिए एक उम्मीद की झलक दिखती है। लोग अपने किसी भी संकट में उन्हें याद करें। वरुण गांधी ने कहा कि जीवन किसी मकान-दुकान को नहीं कहते, जो दिल के अंदर है जीवन उसे कहते हैं। जितना आप लोगों के सीनों में घुसेंगे, उतना आपको लगेगा कुछ हमारी भी कमाई हुई है।
 
उन्होंने कहा, मैं ईमानदारी के साथ कह सकता हूं कि मैं राजनीति में सच्चाई के साथ हूं, किसी को चोट पहुंचाने, नीचा दिखाने एवं तंग करने के लिए नहीं हूं। उन्होंने कहा कि मैं चार साल से सांसद हूं, क्या मैंने एक भी आदमी को सुल्तानपुर में बुरा-भला कहा है तो लोगों ने नहीं में जवाब दिया। (वार्ता) 

Show comments

Electric Scooter : Bajaj Chetak, TVS, Hero, Honda और Suzuki, Ather और River की उड़ी नींद, Vespa का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर मचाने आया तहलका

Nvidia केस में मेगास्पीड की एंट्री से हड़कंप, क्‍या चीन से लेकर सिंगापुर और अमेरिका तक फैला है नेटवर्क?

सोनिया गांधी की नीतीश पर टिप्पणी से बवाल, भड़की JDU, जानिए ऐसा क्या लिख दिया कांग्रेस नेता ने

Assam Train Accident : सिग्नल रेड है ब्रेक नहीं लग रहा, लोको-पायलट के ये बोलते ही आई धड़ाम की आवाज, असम रेल हादसे का सामने आया Video

सरकारी नौकरी वालों पर गि‍र सकती है गाज, समय से पहले र‍िटायर कर सकती है सरकार, क्‍या कहा सुप्रीम कोर्ट ने?

सभी देखें

भारत की वीजा व्यवस्था में बड़ा बदलाव, 13 से घटकर 9 हुईं मुख्य श्रेणियां, आवेदन फॉर्म भी होंगे आसान

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में बड़ा आतंकी हमला, DSP और सब-इंस्पेक्टर समेत 10 पुलिसकर्मियों की मौत

बिरसा मुंडा जयंती पर MP को बड़ी सौगात देंगे CM मोहन यादव, 1353 करोड़ की सिंचाई परियोजना का करेंगे लोकार्पण

अयोध्या दीपोत्सव में 220 टन रेत से बना भव्य 'राम दरबार', 58 फुट लंबी कलाकृति ने रचा विश्व रिकॉर्ड

CM योगी का बड़ा फैसला, 1057 नवचयनित दरोगाओं की 84.56 करोड़ रुपये की रिकवरी माफ, जानिए किसे मिलेगा फायदा

अगला लेख