शुक्रवार, 18 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Uttar Pradesh Police team reaches Mumbai in web series 'Tandava' investigation case
Written By
Last Modified: बुधवार, 20 जनवरी 2021 (18:52 IST)

वेब सीरीज 'तांडव' जांच मामला : उत्तर प्रदेश पुलिस टीम पहुंची मुंबई

Web Series Tandava Investigation Case
मुंबई। विवादास्पद वेब श्रृंखला 'तांडव' के खिलाफ लखनऊ में दर्ज एक मामले की जांच करने के लिए उत्तर प्रदेश की 4 सदस्‍यीय एक टीम बुधवार को मुंबई पहुंची। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उत्तर प्रदेश पुलिस टीम अमेजन प्राइम वीडियो की श्रृंखला के निर्माताओं और कलाकारों के बयान दर्ज कर सकती है।

इस श्रृंखला पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप लगाए गए हैं। अधिकारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश पुलिस के कर्मी सुबह मुंबई पहुंचे और वे मदद के लिए उपनगरीय अंधेरी में पुलिस उपायुक्त (डिटेक्शन -1) के कार्यालय गए।

उत्तर प्रदेश पुलिस टीम के दो सदस्य अपराह्र में दक्षिण मुंबई में मुंबई पुलिस मुख्यालय भी गए। मुंबई पुलिस मुख्यालय में उत्तर प्रदेश पुलिस के कर्मियों ने कहा कि उन्हें यहां अपने समकक्षों से सहयोग प्राप्त हो रहा है। उत्तर प्रदेश पुलिस टीम के एक अधिकारी ने कहा, हम मुख्यालय में पुलिस अधिकारियों से मिलने आए थे, हम कुछ बताने के लिए अधिकृत नहीं हैं।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मीडिया सलाहकार शलभमणि त्रिपाठी ने सोमवार को कहा था कि 'तांडव' के निर्माताओं को धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने की कीमत चुकानी पड़ेगी। उन्होंने बताया था कि उत्तर प्रदेश पुलिस के चार सदस्य मामले की विस्तृत जांच के लिए मुंबई रवाना हो गए हैं।

इस मामले में हजरतगंज पुलिस थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी। 'तांडव' में सैफ अली खान, मोहम्मद जीशान अयूब, डिंपल कपाड़िया जैसे बॉलीवुड कलाकारों ने काम किया है।(भाषा)
ये भी पढ़ें
US Inauguration Day : अमेरिका में आज जो बाइडेन की ताजपोशी