• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Uttar Pradesh Government, Uttar Pradesh Day

अब हर वर्ष मनेगा उत्तर प्रदेश दिवस!

Uttar Pradesh Government
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश दिवस मनाने का फैसला कैबिनेट की बैठक में ले लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अब उत्तर प्रदेश सरकार अब हर 24 जनवरी को उत्तर प्रदेश दिवस मनाएगी। इसकी पुष्टि उत्तर प्रदेश सरकार के प्रवक्ता सिद्धार्थ नाथ सिंह ने की है।
 
सिद्धार्थ नाथ सिंह ने बताया कि किसी भी राज्य या देश की जन्मतिथि उसकी एक पहचान है। इस पहचान और स्वाभिमान के लिए जन्मतिथि उत्सव दिवस के रूप में मनाने के प्रस्ताव को कैबिनेट ने मंजूरी दी है। पहले उत्तर प्रदेश को यूनाइटेड प्राविंस के रूप में जाना जाता था लेकिन 24 जनवरी 1950 को इसमें संशोधन कर उत्तर प्रदेश का नाम दिया गया। 
 
कैबिनेट ने 24 जनवरी को ही उत्तर प्रदेश दिवस मनाने का फैसला किया है और इस आयोजन की जिम्‍मेदारी सूचना विभाग को दी गई है, लेकिन संस्कृति और पर्यटन विभाग भी सहयोगी होंगे। यह आयोजन उत्तर प्रदेश के बाहर भी होगा। इससे प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर को बढ़ावा मिलेगा और नई पीढ़ी को प्रदेश के विकास की कड़ी में जुडऩे का अवसर मिलेगा।
ये भी पढ़ें
सीमावर्ती क्षेत्रों में तनाव, सेना को सतर्क रहने की हिदायत