बुधवार, 2 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Unnao rape victim Delhi airport
Written By
Last Updated : गुरुवार, 5 दिसंबर 2019 (21:30 IST)

दिल्ली एयरपोर्ट पहुंची उन्नाव बलात्कार पीड़िता, पुलिस ने अस्पताल तक बनाया ग्रीन कॉरीडोर

Unnao rape victim
नई दिल्ली। आग के हवाले की गई उन्नाव बलात्कार पीड़िता गुरुवार शाम दिल्ली हवाई अड्डे पर पहुंच गई जहां से उसे सफदरगंज अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
 
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने हवाई अड्डे से अस्पताल तक उसे ले जाने के लिए ग्रीन कॉरीडोर बनाया। उसे लखनऊ से दिल्ली एयरलिफ्ट किया गया है।
 
पुलिस ने बताया कि पीड़िता सुबह अदालत जा रही थी तभी 5 लोगों ने उसे आग के हवाले कर दिया। लड़की की हालत बेहद नाजुक है।
 
डॉक्टरों से बातचीत के बाद शाम 6:30 बजे तक डॉक्टरों की एक टीम की देखरेख में 90% आग से झुलस चुकी रेप पीड़िता को कड़ी सुरक्षा के बीच दिल्ली ले जाया गया।
ये भी पढ़ें
सैमसंग ने लांच की मॉड्यूलर माइक्रो LED, जानिए क्या है इसके दाम...