1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. TV actress sejal Sharma Sucides

टीवी एक्ट्रेस सेजल शर्मा ने की आत्महत्या, मिला सुसाइड नोट

Sejal Sharma
मुंबई। टीवी एक्ट्रेस सेजल शर्मा ने शुक्रवार को घर पर आत्महत्या कर ली। सेजल शर्मा मुंबई में मीरा रोड (पूर्व) के शिवार गार्डन परिसर स्थित रॉयल नेस्ट सोसाइटी में अपने दोस्तों के साथ रहती थीं। पुलिस ने उनके घर से सुसाइड नोट भी बरामद किया है।
 
सेजल शर्मा आखिरी बार स्टार प्लस के सीरियल 'दिल तो हैप्पी है जी' में नजर आईं थीं। उन्होंने सीरियल में सिम्मी खोसला का किरदार निभाया था।
 
सेजल शर्मा के घर से एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें निजी कारणों से आत्महत्या करने की बात लिखी है। वे उदयपुर की रहने वाली थी। उन्होंने आमिर खान के साथ Vivo फोन के एक विज्ञापन में काम किया था।
 
उल्लेखनीय है कि टीवी एक्टर कुशल पंजाबी ने कुछ दिनों पहले घर में खुदकुशी कर ली। उनका शव पंखे से लटका मिला। पुलिस ने घर से सोसाइड नोट भी बरामद किया था। कुशल के निधन की खबर कुशल के दोस्त और एक्टर करणवीर बोहरा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दी थी।
चित्र सौजन्य : ट्विटर 
अगला लेख
तेजी से फैल रहा है Corona Virus, चीन में 41 की मौत, 1287 लोग वायरस की चपेट में