शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. landslide
Written By
Last Updated : सोमवार, 6 सितम्बर 2021 (12:39 IST)

किन्नौर में नेशनल हाईवे 5 पर भूस्खलन से यातायात प्रभावित

किन्नौर में नेशनल हाईवे 5 पर भूस्खलन से यातायात प्रभावित | landslide
शिमला। प्रकृति से छेड़छाड़ के दुष्परिणाम सामने आ रहे हैं तथा हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। नेशनल हाईवे-पर ज्यूरी के पास किन्नौर में भूस्खलन होने से रोड बाधित हो गया। विशेषज्ञों के अनुसार पहाड़ों पर अत्यधिक निर्माण से यह संतुलन बिगड़ा है।

 
नेशनल हाईवे-5 पर ज्यूरी के पास किन्नौर में भूस्खलन की घटना हुई है, हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। भूस्खलन से यातायात प्रभावित हुआ है। हाईवे प्राधिकरण की मशीनरी रोड को बहाल करने में जुटी हुई है। भूस्खलन की घटनाएं किन्नौर जिले में लगातार हो रही हैं। इससे पहले बटसेरी और निगुलसरी में भूस्खलन से कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।
 
इससे पहले नेशनल हाईवे-5 पर निगुलसरी के पास पहाड़ टूटने से बड़ा हादसा हो गया था जिसमें 20 से अधिक लोगों ने अपनी जान गंवा दी थी।(फ़ाइल चित्र)
ये भी पढ़ें
आखि‍र कैसे फैलता है धीमी गति‍ से चलने वाला निपाह वायरस?