सम्बंधित जानकारी
- यूपी में अतीक का नहीं कानून का जनाजा निकला : तेजस्वी यादव
- कर्नाटक हाई कोर्ट ने खारिज की बेंगलुरु दंगे के आरोपी की याचिका, दिया आतंकवादी कृत्य करार
- अतीक हत्याकांड के आरोपी अरुण मौर्य पर दर्ज हैं 2 मामले, अवैध हथियार रखने का है आरोप
- महाराष्ट्र में पुरस्कार समारोह में लू से 13 की मौत, विपक्ष ने शिंदे सरकार को घेरा
- उत्तराखंड के दर्जनों गांवों में बाघ का खौफ, प्रशासन ने लगाया कर्फ्यू
TMC नेता मुकुल रॉय लापता, फ्लाइट से कोलकाता से रवाना हुए थे दिल्ली
कोलकाता। पूर्व रेल मंत्री और तृणमूल कांग्रेस नेता मुकुल रॉय सोमवार को लापता हो गए। टीएमसी नेता के गायब होने की खबर से हड़कंप मच गया। मुकुल के बेटे शुभ्रांशु रॉय ने दावा किया कि सोमवार की शाम को उनके पिता को कोलकाता से दिल्ली की इंडिगो फ्लाइट लेनी थी। फ्लाइट तो दिल्ली पहुंच गई लेकिन उनके पिता का कुछ भी पता नहीं चला।
मुकुल राय और उनके बेटे शुभ्रांशु जून 2021 में भाजपा से तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए थे। जुलाई 2021 में मुकुल रॉय की पत्नी कृष्णा रॉय का चेन्नई में निधन हो गया था।
शुभ्रांशु ने जहां दावा किया कि परिवार ने हवाई अड्डा पुलिस अधिकारियों के सामने शिकायत दर्ज कराई है। वहीं पुलिस सूत्रों ने कहा कि ऐसी कोई शिकायत नहीं मिली है।
