मंगलवार, 15 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. TMC goons punish tribal women for joining bjp
Written By
Last Modified: शनिवार, 8 अप्रैल 2023 (12:56 IST)

महंगा पड़ा TMC छोड़ भाजपा में जाना, महिलाओं को मिली खौफनाक सजा, वीडियो वायरल

TMC
कोलकाता। पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष डॉ. सुकांत मजूमदार ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया कि टीएमसी छोड़ भाजपा में शामिल हुई कुछ महिलाओं को दंडवत परिक्रमा की सजा दी गई। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
 
पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने टीएमसी पर गंभीर आरोप लगाते हुए अपने टि्वटर हैंडल पर एक वीडियो साझा किया है। इसमें कुछ महिलाएं सड़क पर दंडवत परिक्रमा करती दिखाई दे रही हैं। ‌
 
मजूमदार ने कहा कि तापम गोफानगर निवासी मार्टिना किस्कू, शिउली मरडी, तकराम सोरेन और मालती मुर्मू कल भाजपा में शामिल हो गए। वे एसटी कम्यूनिटी से जुड़े हुए हैं। आज टीएमसी के गुंडों ने उन्हें टीएमसी में वापस आने के लिए मजबूर किया और दंडवत परिक्रमा करने की सजा दी।
 
उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस ने आदिवासी समुदाय का अपमान करने के लिए हर सीमा लांघ दी है।‌ वहीं, उन्होंने देशभर के आदिवासी समुदाय के सभी लोगों से तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ विरोध करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि हम दृढ़ता से अपने कार्यकर्ताओं के साथ खड़े हैं और उनकी रक्षा करने के लिए सब कुछ करेंगे।
ये भी पढ़ें
इंदौर बेलेश्वर महादेव मंदिर हादसे के सियासी साइड इफेक्ट, ड्रैमेज कंट्रोल में जुटी भाजपा